अजमेर। तमाम विरोध के बीच स्थानीय प्रशासन ने पाक पीएम् की यात्रा शान्तिपुर्ण तरीके से संपन्न कराने की कमर कस ली है। शुक्रवार को पाक दुतावास से आये प्रतिनिधि मण्डल ने जिला प्रशासन के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की मिनट टु मिनट दरगाह जियारत के टाइम टेबल पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर के सभागार में जिला इन्तेजामिया के अफसरों, पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारीयों ने यात्रा को बिना व्यवधान संपन्न कराने पर विचार विमर्श कर रणनिती तैयार की। जिला पुलिस अधीक्षक गौरव श्रीवास्तव ने हेलीपेड से लेकर दरगाह जियारत के दौरान दरगाह के आस्ताने शरीफ तक पाक पीएम को दी जाने वाली त्रीचक्रीय सुरक्षा की जानकारी दी।