पटेल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

patel medaan manbuddhi balak samapan 02अजमेर। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय संभाग स्तरीय विशेष खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पटेल मैदान में हुआ। समापन अवसर पर मुख्यअतिथि ज़िला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा और विशिष्ट अतिथि ज़िला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी सीआर मीणा ने विभिन्न ख्ेालकूद प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मानसिक विकलांग बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में अजमेर संभाग के 8 विद्यालयों के लगभग 200 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे ने भाग लेकर अपनी छुपी हुई प्रतिभा दिखाई। स्पेशल ओलम्पिक भारत के नेशनल टेªनर भगवानसहाय शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन 50,100 और 200 मीटर दौड़, शॉटफुट, सॉफ्टबाल थ्रो और लम्बीकूद प्रतियोगिता कराई गई। वहीं समापन अवसर पर शुक्रवार को बूची, बैडमिंटन और रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चो ने पुरस्कार जीते।

 

error: Content is protected !!