अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज उनके विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 53 में छतरी योजना में कचरूजी के मकान से महेन्द्र भाटी तक तथा शान्तिपुरा में महर्षि जनरल स्टोर से तगारी गोदाम तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। देवनानी ने बताया कि उपर्युक्त क्षेत्रों में मार्ग क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों को बहुत असुविधा हो रही थी। क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराये जाने के लिए उनके विधायक कोष से 4 लाख रू. स्वीकृत किय गये है।
विकास कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद दयाल सवासिया, बजरंग मण्डल उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, मण्डल मंत्री गंगाराम सैनी, राजू कुमावत, गोपाल सिंह, राजेश तोगड़िया, महैन्द्र भाटी, गजेन्द्र सिंह, गोपाल माथुर, पवन कुमावत, बबलू शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के दरगाह से जाने के बाद दुकानदारों के साथ धोया दरगाह बाजार को
अजमेर । अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की आज अजमेर यात्रा के दौरान जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते हुए आपातकाल जैसी स्थिति बनाये जाने का विरोध करते हुए शान्तिपूर्वक विरोध प्रदर्शित कर रहे वकीलों, पार्षदों व क्षेत्रवासियों पर लाठीचार्ज किये जाने की भी निन्दा की।
देवनानी ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रभक्त नागरिकों का दमन किये जाने के प्रशासन द्वारा आज प्रयास किये गये उससे आतंकवादियों के मनोबल में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि शहीदों की सहादत के प्रति श्रद्धा प्रकट करने एवं अपने राष्ट्रीय कर्त्तव्यों की पूर्ति के लिए स्वाभाविक प्रतिक्रिया के रूप में विरोध प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर जिस प्रकार लाठीचार्ज कर उन्हें चोंटिल किया गया वह निन्दनीय है।
देवनानी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के दरगाह से लौटने के बाद दरगाह बाजार पहुंचे एवं वहां के दुकानदारों व क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर मार्ग को पानी से धोया। देवनानी ने अस्पताल जाकर पुलिस की लाठीचार्ज से हुए घायलों की कुक्षलक्षेम भी पूछी। देवनानी ने पुलिस द्वारा गिरफतार किये गये भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओ को तत्काल मुक्त करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की।
देवनानी ने शहर के नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने प्रतिष्ठान बन्द रखकर विरोध प्रदर्शित किया।