सुराज यात्रा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का आव्हान

19-03-2013_a19-03-2013_b19-03-2013_cअजमेर। भा.ज.पा. महिला मोर्चा की नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने मंगलवार को अजमेर आगमन पर स्वामी काम्ॅप्लेक्स के सभागार में आयोजित सम्भागिय बैठक में अजमेर जिला एवं देहात के साथ भीलवाड़ा, नागौर एवं टोंक की भा.ज.पा. महिला मोर्चा की सम्पूर्ण जिला कार्यकारिणी एवं मंडलों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।
कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा एवं प्रदेश पदाधिकारियों के आगमन पर भा.ज.पा. महिला मोर्चा अजमेर शहर अध्यक्ष श्रीमती जयन्ती तिवारी, देहात जिलाध्यक्ष निर्मल कंवर, जिलाध्यक्ष नागौर की संध्या भाटी, टोंक जिलाध्यक्ष सजनी चौधरी, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष ललिता सम्तानी, अजमेर शहर प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, जिला प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश किशनानी, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गेना, बी.पी. सारस्वत, विनिता जैमन, हेमा गहलोत, कुसुम मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने रोली व चंदन से टीका एवं मार्ल्यापण कर सभी का भावभीना स्वागत किया।
श्रीमती शर्मा ने संभाग की महिला पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे की सुराज यात्रा के लिये तैयार रहने को कहा एवं यात्राओं में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आव्हान किया। श्रीमती सुमन ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े है। पुलिस थाने उगाही में लगे है और इसी कारण राज्य में महिलाओं ने खेत-खलिहानों और सड़कों एवं कार्यालयों में असुरक्षित महसूस करती है। यहां तक कि स्कूल कॉलेजों और होस्टलों में भी उन पर ज्यादती की घटनाऐं लगातार हो रही है।
इस अवसर पर सभागार में आयोजित प्रेस कान्फ्रेस में श्रीमती सुमन शर्मा ने कहा कि हर बूथ पर तीन महिलाऐं अनिवार्य होगी। राजस्थान महिलाओं के लिये काफी असुरक्षित हो गया है। हमें आंगनबाड़ी, कॉलेज गर्ल्स, नर्सिंग स्टाफ एवं हर मौहल्ले की महिला-र्कीतन मण्डली से सम्पर्क करना है। पिछले पांच साल में गहलोत सरकार ने सिर्फ नाम की माला जपी काम कुछ नहीं किया। गहलोत के राज में विधवाओं की संख्या बढ़ती गईं। उन्हें पेंशन लाभ नहीं मिला। रोजगार न मिलने के कारण अधिकतर युवाओं ने आत्माहत्या की। गहलोत सरकार बड़ी चतुराई से अपने पापों को छुपा रही है और लोगों को पागल बना रही है।
कार्यक्रम का संचालन कुसुम मिश्रा ने किया। बैठक में अंत में अजमेर शहर अध्यक्ष श्रीमती जयन्ती तिवारी ने महिलाओं की सक्रियता एवं सहभागिता का आश्वासन दिया एवं बैठक को सफल बनाने महिलाओं को धन्यवाद दिया।
बैठक में अजमेर देहात संतोष रावत, आशा कंवर, सुनिता (श्रीनगर), उमा खण्डेलवाल, इन्दु, मैरी सेमसंग, सुनिता, अजमेर शहर से सरोज जाटव, प्रेमलता बुगालिया, कमला जरोता, अनिता बैरवा, रश्मि शर्मा, सीमा गोस्वामी, विद्या हरचन्दानी, आशा तंवर, तारा ओझा आदि सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
-जयन्ति तिवारी, 

महिला मोर्चा अध्यक्ष, 
मो. 9785313623

Comments are closed.

error: Content is protected !!