21 अप्रेल को अग्रवाल समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन

agarwal padhshala 01अग्रवाल समाज द्वारा 21 अप्रैल रविवार को जनकपुरी गंज में तीसरा वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शुक्रवार का अग्रसेन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य संयोजक अशोक पंसारी और महासचिव अनिता बंसल ने बताया कि परिचय सम्मेलन में राजस्थान मध्यप्रदेश और गुजरात के अलावा विदेश से भी सम्मेलन में भाग लेने के लिये 700 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है जिसमें 450 युवक और 250 युवतियां है। वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अजमेर के सांसद और केन्द्रीय कंपनी मामलात राज्य मंत्री सचिन पायलट मुख्य अतिथि होगें जबकि अध्यक्षता समाजसेवी सीताराम बंसल करेंगे।

error: Content is protected !!