महावीर जयन्ति पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

devnani 23-4-2013अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महावीर जयन्ति पर निकाली गयी शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। उन्होंने आज स्थानीय नया बाजार में शोभायात्रा में सम्मिलित सन्त-मुनियों, समाज के व्यक्तियों तथा झांकियों पर पुष्पवर्षा कर अभिनन्दन किया।
देवनानी ने प्रसन्नता के साथ बताया कि यह उनका परम सौभाग्य था कि शोभायात्रा में शामिल श्री 1008 उपाध्याय ज्ञान सागर जी महाराज एवं मुनि विज्ञान सागर जी महाराज उनके मंच पर पधारे एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
शोभायात्रा का स्वागत करने वालों में देवनानी के साथ भाजपा उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, सीताराम शर्मा, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन, पार्षद भारती श्रीवास्तव, वासुदेव सोनी, भागीरथ जोशी, मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी, महेश शर्मा, राजकुमार ललवानी, महैन्द्र जादम, जोगेन्द्र सिंह, धनराज चितारा, कल्पना कॉसवा, जितेन्द्र चौहान, कमलेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!