अजमेर। अजमेर के जनाना अस्पताल में हुई दो नवजात बच्चो की अदला बदली का मामला जहां डीएनए टेस्ट पर निर्भर हो गया है, वहीं भिनाय बडली हाल कोटड़ा भैरू चौके निवासी रघुनाथ ने क्रिश्चयनगंज थाने मेें डॉक्टर नीलम सहित दो अन्य महिलाओ के खिलाफ अपना बच्चा चूराकर बदल देने का मुकदमा दर्ज कराया है। रघुनाथ ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी राजवन्ती को प्रसव पीड़ा होने पर जनाना अस्पताल लाया गया। जहां देर रात लगभग सवा बजे उसकी डिलेवरी हुई। तब राजवन्ती की सास सीता देवी ने उसके पास जाना चाह तो वहां मौजूद डॉक्टर नीलम और उसके साथ दो महिलाओ ने उसे धक्का मार कर बाहर निकाल दिया और उसे अंदर नही जाने दिया। राजवंती को लड़का हुआ लेकिन उन्हेाने कहा कि तुम्हारे लड़की हुई है। जबकि वहां उस वक्त कोई दूसरी डिलेवरी नही हुई थी। क्रिश्यनगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जूटी है।