अजमेर। सरवाड़ थाना अतंर्गत फतेहगढ़ में अपनी मौसी की शादी में भाग लेने आया केकड़ी 12 साल का गौतम आज जिन्दगी और मौत के बीच जंग कर रहा है। अस्पताल के बिस्तर पर आंख पर पट्टी बांधे लेटा गौतम शादी समारोह के दौरान नाचते गाते वक्त देसी कट्टे से चलाई गोली का शिकार बना। गोली उसकी आंख से होती हुई सिर में जा घूसी। 18 मई को हुए हादसे के बाद से जेएलएन अस्पताल में भर्ती गौतम का बिना एक्स रे किये आंख का ऑपरेशन कर दिया गया। वहीं एक्स रे के बाद पता चला की गोली उसके सिर के अंदर ही है। गौतम के चाचा फूलचंद ने आरोप लगाया कि 5 दिन गुजरने के बाद भी कोई चिकित्सक बच्चे की सुध नही ले रहा। आज जब जयपुर मंत्रालय से फोन कराया तब कहीं जाकर अस्पताल प्रशासन ने बच्चे की सुध ली और बुधवार को ही न्यूरोसर्जन डॉ बीएस दत्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने गौतम के सिर का ऑपरेशन किया।