पुष्कर में मेघवंश समाज के 23 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

purshkar meghwanshi samaj vivahe samelan 02 purshkar meghwanshi samaj vivahe samelan 01पुष्कर। अखिल मेघवंश महासभा संस्थान पुष्कर द्वारा 9वां सामुहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। बैसाख शुक्ल पक्ष की बारस पर बुधवार को श्री बाबा रामदेव मंदिर बड़ी बस्ती में आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन में समाज के 23 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर दुल्हों की बिन्दोरी सामूहिक रूप से ट्रेक्टर में निकाल कर बड़ी बस्ती विवाह स्थल लाया गया। जहां तोरण के पश्चात वर वधूओं ने फेरे लिये। समाज के गणमान्य लोगो ने नवविवाहित जेाड़ो को सुखमय वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद दिया। संस्थान की ओर से वर वधुओ को घर गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। संस्थान के अध्यक्ष मक्खनलाल दोराया ने जानकारी देते हुए बताया।

error: Content is protected !!