प्रभारी विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने बूथप्रभारियों की ली बैठकें

bjp logoअजमेर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में आगामी 5 जून को सुराज संकल्प यात्रा के आगमन पर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में अपार उत्साह व उमंग का वातावरण है। अजमेर में यात्रा के प्रभारी शेरगढ़ जोधपुर से भाजपा विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने आज क्षेत्रीय विधायक प्रो.वासुदेव देवनानी के साथ विभिन्न वार्डो के बूथ प्रभारियों की बैठके लेकर आमसभा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं के सभा स्थल आजाद पार्क तक आने-जाने के लिए आवश्यक साधनों व व्यवस्थाओं के प्रबंधन के बारे में भी विचार-विमर्श किया। राठौड़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं व बूथ प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की यात्रा को प्रदेश में मिल रहा भारी समर्थन कांग्रेस सरकार की विदाई का शुभ संकेत है। विधायक देवनानी ने कहा कि प्रदेश से कांग्रेस के कुशासन को खत्म कर सुराज लाने व प्रदेश को पुनः विकास की रतार पकड़ाने का जो बीड़ा वसुंधरा राजेजी ने उठाया है उसे सफल बनाने का दायित्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि आजाद पार्क में होने वाली आमसभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस सरकार के अन्त का ऐलान करे। प्रभारी राठौड़ व विधायक देवनानी ने आज वार्ड संख्या 26, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 1, 2, 3 गांव अजयसर, खरेखड़ी, हाथीखेड़ा, बोराज, काजीपुरा आदि के बूथ प्रभारियों की बैठकें ली।

error: Content is protected !!