सड़क नाली निर्माण कार्यो का किया शुभारंभ

sadak ka udhghatan 03sadak ka udhghatan 04अजमेर। वॉर्ड नंबर 12 सांकेत नगर में रविवार को सड़क नाली निर्माण कार्यो का शुभारंभ दक्षिण विधायिका अनिता भदेल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने अनिता भदेल का साड़ी चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से सड़क नाली निर्माण कार्याे का शुभारंभ किया गया। भदेल ने बताया कि पिछले लंबे समय से यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार था। यहां की गलियों में पहली बार सड़क, नाली निर्माण कार्य हो रहा हैं। जिसमें विधायक कोष से 11 लाख और नगर सुधार न्यास से 13 लाख रू स्वीकृत किये गये हैं। इस माैंके पर सत्यदेव मिश्रा, पूर्व विधायक हरिश झामनानी, पूर्व पार्षद रमेश मारू, सुरेन्द्र गोयल, अरविन्द शर्मा, नरपत सिंह, उदय सिंह, श्याम वर्मा सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद थंे।

error: Content is protected !!