अजमेर। सिन्धी भाषा, साहित्य व संस्कृति के संरक्षण एवं संर्वद्धन के साथ महाराजा द्ाहरसेन के लिए सेवारत इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ सिन्धोलोजी,आदीपुर – गांधीधाम (कच्छ) को इस वर्ष का सिन्धुपति महाराजा द्ाहसेन सम्मान 2013 प्रदान किया जायेगा।
सम्मान में इक्कावन हजार रूपये नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। उक्त पुरस्कर आगामी 16 जून 2013 को राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन के 1301वां बलिदान दिवस के उपलक्ष में सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम नगर सुधार न्यास, नगर निगम, पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जायेगा। बलिदान दिवस के कार्यक्रम में राज्यभर से कार्यकर्ता सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेगें।
समारोह में हिंगलाज माता की पूजा अर्चना, जगदगुरू श्रीचन्द्र भगवान की पूजा अर्चना, देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम के अलावा सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन के जीवन पर नाट्य मंचन भी किया जायेगा। महाराजा द्ाहरसेन के बलिदान के प्रेरणा प्रसंग भी फोल्डर के रूप में प्रकाशित कराये जायेगें। समारोह में प्रमुख वक्ताओं के साथ महापुरूषों के भी आर्शीवचन होगें।
कार्यक्रम समन्व्यक,
मो. 94131 35031