भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने वसुंधरा को सौंपे 51 हजार

bjp minorityअजमेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अजमेर द्वारा उत्तराखंड त्रासदी में पीड़ित लोगों के लिए सहायता हेतु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सैयद इब्राहीम फखर व शहर अध्यक्ष शफी बख्श व देहात किसान मोर्चा के मंत्री मुंसीफ अली खान, महामंत्री अबरार अहमद, उपाध्यक्ष जैनुल आबैदीन घोसी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज से जमा की गयी रकम और इसाई समाज में श्रीमती लिलीयन ग्रेस और स्टीफन सेमसंन आदि द्वारा जमा की गयी रकम को भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वसुधंरा राजे जी को 51,000 रूपये का डी.डी. पूर्व यातायात मंत्री श्री युनूस खान के नेतृत्व में सौंपा गया।
वसुंधरा जी ने उपरोक्त 51,000 रू. के डी.डी. स्वीकार करते हुऐ कहा कि यह रकम भले ही 51,000 रू. हो परन्तु आम लोगों के जुडे होने के कारण इसका महत्व बहुत बढ़ जाता है। और इसके साथ आप लोगों की भावनाऐं जुडी हुई है। इस मौके पर दिनेश चतरया, प्रिस सेमसंन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!