अजमेर। फॉयसागर रोड स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्रुप केंद्र-दो में एम. एस. शेखावत ने पुलिस उपमहानिरीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया है। वे इससे पूर्व नीमच में कार्यरत थे।
ज्ञातव्य है कि शेखावत ने अखिल भारतीय पुलिस गेम्स तैराकी में 1979 से 1987 तक लगातार 8 स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने वर्ष 1980 में राष्ट्रीय चैम्पियन रह कर रिकॉर्ड कायम किया, जो अभी तक कायम है। सराहनीय सेवाओं को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक, राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त कठिन एरिया सेवा पदक, आंतरिक सुरक्षा पदक, स्वर्ण जयंती पदक, महानिदेशक केरिपुबल द्वारा प्रशंसा डिस्क तथा पुलिस महानिदेशक त्रिपुरा द्वारा प्रशंसा डिस्क से शेखावत को सम्मानित किया जा चुका है।