अजमेर। स्वाधीनता दिवस समारोह के अवसर पर कल 15 अगस्त को पटेल मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ प्रात: 9 बजकर 5 मिनट पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगी तथा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। पटेल मैदान में आयोजित होने वाले समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
शिक्षा राज्यमंत्री ध्वजारोहण के पश्चात् परेड का निरीक्षण करेंगी और मार्च पास्ट की सलामी लेगी जिसमें राजस्थान पुलिस, सीआरपीएफ, जीआरपी, एनसीसी, होमगार्ड, स्काउट-गाईड के अतिरिक्त राजस्थान पुलिस, सीआरपीएफ के बैण्ड के अलावा विभिन्न स्कूलों के बैण्ड भी अपना प्रदर्शन करेंगे।
समारोह में अजमेर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम एवं सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन करेंगे। वहीं स्काउट गाईड के होनहार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस मौंके पर राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोक कलाकारों द्वारा भी अपनी अनूठी कला की प्रस्तुति करेंगे।
समारोह की मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री इस मौके पर अपने शुभकामना संदेश के साथ अजमेर जिले की विभिन्न प्रतिभाओं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किये हैं, को सम्मानित करेंगी। अतिरिक्त कलक्टर राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाऐंगे।
समारोह में मौजूद स्वतंत्रता सैनानियों का भी शिक्षा राज्यमंत्री द्वारा अभिनन्दन और सम्मान किया जाएगा।
संभागीय आयुक्त व कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण
अजमेर। संभागीय आयुक्त श्री आर.के. मीना 15 अगस्त को प्रात: साढ़े 8 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय तथा इससे पूर्व 8 बजकर 15 मिनट पर अपने निवास स्थान पर ध्वजारोहण करेंगे। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया प्रात: साढ़े 8 बजे कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराऐंगे। इससे पूर्व नगर सुधार न्यास और अपने निवास स्थान पर भी वे झंडारोहण करेंगे।