देवनानी ने विकास कार्यो का शुभारम्भ किया

DSC02353अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर 6.86 लाख रूपये से कराये जाने वाले विकास कार्यो का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए वार्ड 25 स्थित वन विहार कॉलोनी में दिनेश शर्मा के मकान के पास मुख्य सड़क के निर्माण हेतु 2.86 लाख रूपये तथा वार्ड 49 स्थित महादेव नगर में पुलिया पर दिवार निर्माण के लिए 2 लाख व सिविल लाईन क्षेत्र में पुराने तारघर के पास सड़क निर्माण हेतु 2 लाख रूपये विधायक कोष से स्वीकृत किये गये।
क्षेत्रवासियों द्वारा उनके क्षेत्र में कराये जा रहे आवश्यक विकास कार्यो के लिए विधायक देवनानी का अभिनन्दन व आभार प्रकट किया गया।
विकास कार्यो के शुभारम्भ के अवसर पर राजकुमार ललवानी, कुन्दनसिंह, विनित पारीक, दिनेश शर्मा, मोहन ब्रजवासी, राजेश शर्मा, श्यामसुन्दर पंवार, गणेशीलाल, महैन्द्र जादम, विकास जैन, सत्यनारायण शर्मा, राजेश तम्बौली, त्रिलोक चौहान, मोहन सिंह सोलंकी, जेपी चौहान, धर्मराज, जगदीश पंवार आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!