दाहरसेन जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम

Dahirsenअजमेर। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन जयन्ती के अवसर पर कल 25 अगस्त को प्रातः 9.00 बजे से महाराजा द्ाहरसेन स्मारक पर देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जायेगा। यह कार्यक्रम अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम के साथ पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित किया जायेगा।
स्मारक पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिंगलाज माता पूजा अर्चना, देशभक्ति पर आधारित संास्कृतिक कार्यक्रम सप्तक संस्था व प्रथम संस्था द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इससे पूर्व आज शहीद अविनाश महेश्वरी विद्यालय, आदर्श विद्या निकेतन एवं महेश्वरी पब्लिक स्कूल में दो वर्गों में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को कल स्मारक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। प्रतियोगिता आयोजन में सर्वश्री वेदप्रकाश जोशी, मोहन कोटवाणी, चन्द्रभान प्रजापति ने सहयोग किया।
कार्यक्रम में राज्य में सिन्ध से आये विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है।
error: Content is protected !!