वसुन्धरा राजे की अध्यक्षता में विधानसभावार बैठक हुई

vasundhara 20धौलपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे की अध्यक्षता में शुक्रवार को धौलपुर स्थित उनके निवास पर संकल्प सम्मेलन को लेकर अजमेर देहात, अजमेर शहर, बीकानेर देहात, बीकानेर शहर और नागौर जिलों की विधानसभावार बैठक हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव के फीडबैक के अलावा प्रत्याशियों के चयन और संकल्प सम्मेलन की कार्य योजना पर विचार विमर्श हुआ।
बैठक में राजे के अलावा राजस्थान प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी, वी सतीश, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव, पूर्व राष्ट्रीय सचिव किरीट सौमेया, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, वासुदेव देवनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष आंेकार सिंह लखावत, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष आमीन पठान, विधायक अनिता भदेल, गोपाल जोशी, डॉ. विश्वनाथ, अजय सिंह डेगाना, मानसिंह, पूर्व विधायक युनूस खान, सहित कई नेता मौजूद थे।
बैठक में ये हुए शामिल – विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, प्रधान, पूर्व प्रधान, नगरपालिका चैयरमैन, पूर्व नगरपालिका चैयरमेन, नगर परिषद सभापति, पूर्व नगर परिषद सभापति, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा महामंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष।
error: Content is protected !!