11 सितम्बर को ‘भारत जागो दौड़’ का आयोजन

v1अजमेर। स्वामी विवेकानन्दजी सार्धशती समारोह समिति अजयमेरू व विवेकानन्द केन्द्र द्वारा 11 सितम्बर को ‘भारत जागो दौड़’ का आयोजन किया जा रहा है।
समिति द्वारा 11 सितम्बर 1893 का पावन दिन, शिकागो (अकेरिका) के आर्ट इंस्टिट्यूट में विश्व धर्म सभा और उस सभा में स्वामी विवेकानन्द जी का प्रथम भाषण। स्वामी जी के उस ऐतिहासिक भाषण से अपने महान भारत देश, यहाँ की सर्वसमावेशक हिन्दू संस्कृति और हिन्दू धर्म का विजय पताका विश्व मंच का प्रतिष्ठापित होने के साक्षी बने, इस ‘‘विश्व बंधुत्व दिवस’’ को मनाते हुए, एक बार फिर भारत की युवा शक्ति के रक्त में उसी राष्ट्रीय स्वाभिमान की ज्वाला को जगाया जाना समय की मांग है।
इस निमित्त स्वामी विवेकानन्द जी के 150वीं जयन्ति वर्ष का सबसे बड़ा सामूहिक कार्यक्रम – भारत जागो दौड़, स्वामी जी के संदेश को पूरे वायुमण्डल में गुंजायमान करते हुए, देश के हर जिला केन्द्र पर 11 सितम्बर बुधवार को 10वीं व उससे ऊपर के विद्यार्थी तथा युवक-युवतियाँ इस दौड़ में हजारों की संख्या में दौड़ने वाले है। दौड़ का थीम – ‘रन फॉर नेशन’ रखा गया है।
इसी क्रम में अजमेर में यह दौड़ 11 सितम्बर बुधवार को सायं 05 बजे पटेल मैदान से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौराहा, आगरा गेट, पृथ्वीराज मार्ग, नगर परिषद, गांधी भवन, कचहरी रोड़, इण्डिया मोटर कम्पनी चौराहा, सूचना केन्द्र होते हुए वापस पटेल मैदान पहुंचेगी।
संयोजक
मो. 9414281331
error: Content is protected !!