प्रत्येक बूथ पर मनायी जाएगी पं. उपाध्याय की जयन्ति

Pt.D D Upadhyayaअजमेर। अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पृथ्वीराज व बजरंग मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक आज बजरंग गढ़ चौराहा स्थित एक समारोह स्थल पर आयोजित हुई जिसमें दोनों मण्डलों के 162 बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ति आगामी 25 सितम्बर को मनाने हेतु आवश्यक तैयारियों के सम्बंध में विचार-विमर्श हुआ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को संगठनात्मक व वैचारिक शिल्पकार बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के विचार एवं दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने के उद्धेश्य से उनकी जयन्ति बूथ स्तर पर मनाते हुए इसमें क्षेत्र के अधिकतम नागरिकों के सहभाग को सुनिश्चित किये जाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। उन्होंने पं. दीनदयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सादगी व अनामिका के भाव को कार्यकर्ता अपने जीवन में अपनाऐं। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी बूथ स्तरीय व अन्य कार्यकर्ताओं का आव्हान किया केन्द्र व प्रदेश की कांग्रेसनीत सरकारों के कुशासन के कारण आज पूरे देश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है इसलिए सभी कार्यकर्ता संकल्पित होकर वसुंधरा जी को मुख्यमंत्री व नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठकार ही चैन से बैठे।
शहर जिला अध्यक्ष रासासिंह रावत ने भी बैठक को सम्बोंधित करते हुए पं. दीनदयाल जी की जयन्ति बूथ स्तर पर मनाये जाने का आव्हान किया जिससे भाजपा की रीति-नीति दरिद्रनारायण की सेवा और प्रखर राष्ट्रवाद का जागरण आमजन में हो।
बैठक को पृथ्वीराज मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी व बजरंग मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत ने भी सम्बोधित किया। संचालन शहर जिला उपाध्यक्ष व अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के बीएलए- प्रथम जयकिशन पारवानी ने किया।
बैठक में आई.टी. प्रकोष्ठ संयोजक शरद गोयल ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से चुनाव आयोग की वैब साईट पर अपना नाम, मतदान केन्द्र, मतदान अधिकारी आदि के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने का तरीका समझाया। बैठक में उपस्थित भाजपा के बीएलए को पं. दीनदयाल जी का चित्र व उनके जीवन परिचय से सम्बंधित पत्रक भी उपलब्ध कराये गये।
बैठक में शहर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत, सोमरत्न आर्य, उप महापौर अजीत सिंह, भगवती प्रसाद सारास्वत, शिवशंकर हेड़ा, नवलराय बच्चानी, डॉ. कमला गोखरू, नीरज जैन, इब्राहिम फखर, कमल प्रकाश किशनानी, सतीश बंसल, मण्डल महामंत्री जे के शर्मा, राजकुमार ललवानी, महेश शर्मा, पुष्पेन्द्र गौड, अशोक शर्मा, दीपक शर्मा, प्रकाश बंसल, गोपाल शर्मा, अरविन्द पाराशर, के.के. त्रिपाठी, दीपेन्द्र लालवानी, भारती श्रीवास्तव, संतोष मेघवंशी, विजय खण्डेलवाल, दयालराम सवासिया, सम्पत सांखला, शमशेर सिंह, भंवरसिंह चौहान, हरि प्रजापति, धर्मपाल जाटव, गंगारामक सैनी, धनराज चितारा, राजेन्द्रसिंह राठौड़, डी.पी. शर्मा, कुन्दन सिंह, रमेश कौशल, महैन्द्र जादम, लोकमान्य गोयल, नारायणसिंह राणा, गोपाल सिंह शेखावत आदि भाजपा कार्यकर्ता, मण्डल पदाधिकारी व भाजपा के बीएलए उपस्थित थे।

error: Content is protected !!