देवनानी ने क्षेत्र में विकास कार्यो का किया शुभारम्भ

IMGअजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज वार्ड 54 में बलदेव नगर गली नं. 1 में नाली व पंचशील सेक्टर ए स्थित कृष्णगोपाल उद्यान में चौकीदार कक्ष तथा वार्ड 53 में गांधीनगर प्रथम व आंतेड़ में सड़क निर्माण के कार्यों का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि माकड़वाली रोड़ स्थित बलदेव नगर में नालियों का निर्माण नहीं होने से गन्दगी व कीचड़ से क्षेत्रवासियों को भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने गली नं. 1 में दोनों ओर की नाली के निर्माण हेतु विधायक कोष से 7.52 लाख रू स्वीकृत किये है तथा शेष क्षेत्र में नाली निर्माण हेतु नगर सुधार न्यास को अभिशंषा की है। इसी प्रकार पंचशील सेक्टर ए स्थित उद्यान में चौकीदार कक्ष के निर्माण हेतु 1 लाख व गांधीनगर प्रथम व आंतेड़ क्षेत्र में सड़क निर्माण हेतु 3.50 लाख रूपये स्वीकृत किये गये है।
इस अवसर पर पार्षद दयाल राम सवासिया, दीपेन्द्र लालवानी, जयकिशन पारवानी, राजेन्द्र कुमावत, रश्मि शर्मा, विनोद कंवर राठौड़, नरेन्द्र फेरवानी, विष्णु धोबी, सत्यनारायण गुर्जर, अजय बिशनावत, पूनम भाट, कमल जोधानी, रवि कश्यप, रवि सैन, जयकिशन शर्मा, सम्पतसिंह टांक, हरीश बैरी, ज्ञानसिंह पंवार, विष्णुसिंह, मनोज सैन आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!