पुष्कर सरोवर की पूजाअर्चना कर कोटेशवर महादेव के किए दर्शन

pushkar vasundhrajiअजमेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे धार्मिक नगरी पुष्कर पहुची। यहां पर पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना करने के बाद जगतपिता ब्रह्राा मंदिर के दर्शन किए। विश्व के एक मात्र जगतपिता ब्रह्राामंदिर के मंहत लहरपुरी की मौत पर राजे ने गहरी संवेदना जताते हुए उन्हें श्रृदांजली अर्पित की। इससे पहले पुष्कर के ग्वालियर घाट पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालो में पुष्कर और पीसांगन मंडल के पदाधिकारीयो सहित भाजपा के सभी पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे और भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाए। वसुधरा राजे को ग्वालियर राज धराने के पुस्तेनी पंडित ने पुजा अर्चना करवार्इ। राजे ने सिंधीया परिवार के बनाए गए पोराणिक कोटेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा अर्चना की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजे ने कहा कि जगतपिता ब्रह्राामंदिर के महंत लहरपुरी की आत्मा केा भगवान शानित दे। उन्हेाने कहा कि किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरूवात वह धार्मिक नगरी पुष्कर से ही करती है। उन्होने विश्वास दिलाया की पुष्कर उनका सपना है और उनके द्वारा शुरू किए गए कार्यो को जरूर पुरा किया जाएगा।

error: Content is protected !!