मुस्लिम कांग्रेस से नाता तोडे़ भाजपा से रिश्ता जोडे़-वसुन्धरा

vasundhra02vasundhra01vasundhra03अजमेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि आजादी के बाद से लेकर आज तक मुसलमानों को तालीम और तरक्की से दूर रखने वाली कांग्रेस जब-जब भी चुनाव आते हैं मुसलमानों को भाजपा का हव्वा खड़ाकर डराती है। जबकि उनकी भाजपा सरकार में मुसलमानों के साथ मौजूदा कांग्रेस हुकूमत जैसी एक भी घटना नहीं हुई। सब मजहब शांति से रहे। इसलिये मुस्लिम भाई कांग्रेस से नाता तोडे़ और भाजपा से रिश्ता जोडे़। श्रीमती राजे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के सुराज सद्भावना सम्मेलन को अजमेर के दौलत बाग में सम्बोधित कर रही थी। सम्मेलन का आगाज बिसमिल्लाह का प्रतीक माने जाने वाले शुभ अंक 786 के साथ हुआ। मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान ने 786 कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाकर मुस्लिम समाज को एक अच्छा पैगाम दिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी एवं मोर्चे के प्रभारी युनूस खान ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।
सब एक साथ चलते तो गुजरात की टक्कर में होते
वसुन्धरा ने कहा कि जब तक 36 की 36 कौमों और सब समाजों का उत्थान नहीं होगा, तब तक कोई भी देश आगे नहीं बढ़ सकता। अगर हमारे प्रदेश में भी सब मिलकर, एकजुट होकर विकास की राह अपनाते तो आज राजस्थान गुजरात की टक्कर में होता।
मैं भी अल्पसंख्यक
वसुन्धरा ने कहा कि वे मिसनरी कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी, जाट सिख परिवार में उनकी शादी हुई और मुस्लिम भाई-बहनों से उनका आत्मीय रिश्ता बना, इसलिये वे भी अल्पसंख्यक है और उन्हें खुशी भी है कि वे बचपन में मिली पारिवारिक सीख के कारण सभी मजहबों की इज्जत करती है।
झोली नहीं फैलायेंगे
अपनी सरकार बनायेंगे
राजे ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ चार रोटी तक ही हमें सीमित रखना चाहते हैं। हम तो एक ऐसी बड़ी रोटी खाना चाहते हैं, जिसमें सबका हिस्सा हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने राहुल के नारे का जवाब भी दे दिया है। झोली नहीं फैलायेंगे, मेहनत की रोटी खायेंगे, अपनी सरकार बनायेंगे। भाजपा की एक ऐसी सरकार, जिसमें सब के सब खुश होंगे।
ये थे मौजूद-अल्पसंख्यक मोर्च के राष्ट्रीय अध्यक्ष रसीद अहमद अंसारी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान, विधायक अब्दुल सगीर, विधायक हबीबुर्रहमान, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, पूर्व सांसद रासासिंह रावत, पूर्व मंत्री युनूस खान, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा सहित कई नेता।
वसुन्धरा राजे का शहर भाजपा द्वारा भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के रविवार को अजमेर में आयोजित सम्मेलन में सम्बोधन के लिये अजमेर आने पर भाजपा प्रदेषाध्यक्ष एवं प्रदेष की पूर्व यषस्वी मुख्यमंत्री श्री मती वसुन्धरा राजे जी का शहर भाजपा द्वारा भव्य स्वागत किया ।
भाजपा प्रवक्ता अरविन्द यादव ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक अजमेर पहुॅंचने पर स्थानीय अम्बेडकर सर्किल पर जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत के नेतृत्व में श्रीमती राजे की आगवानी कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अम्बेडकर सर्किल पर भाजपा की प्रदेष मंत्री एवं विधायक अनिता भदेल,पूर्व जिलाध्यक्ष षिवषंकर हेडा,उपमहापौर अजीतसिंह राठौड,कैलाष कच्छावा,डा.प्रियषील हाडा,कवलप्रकाष किषनानी,डा.कमलकान्त, रविन्द्र जसोरिया, सरोजजाटव,राकेष डीडवानिया,नरपतसिंह,रमेषमारू,रमेष लालवानी,उषाकिरण जोषी,संजीव नागर,नरेन्द्र सिंह शेखावत,रमेष शर्मा,रमेष मेघवाल,दिनेष चौहान,हेमन्त सांखला,राजेन्द्र प्रजापति,मनोज मिश्रा,षंकर मेघवंषी,अटल शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
आज सम्पन्न हुए सुराज सदभावना सम्मेलन की सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष रासासिंह रावत ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेषाध्यक्ष श्री अमीन पठान सहित सभी मोर्चा नेताओं को बधाई देते हुए सम्मेलन हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे हुए भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार वक्तय किया है।

error: Content is protected !!