मतदाताओं को जागरूक करने कला जत्थों का कारवां निकल पडा

voter2Voter5अजमेर। विधानसभा आमचुनाव के लिए मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शुक्रवार को सूचना केंद्र से लगभग 100 कलाकारों के कला जत्थों का कारवां गांवों की ओर रवाना हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर श्री वैभव गालरिया तथा स्वीप कार्यक्रम प्रभारी श्री सी आर मीणा ने हरी झंडी दिखाकर कला जत्थों को रवाना किया। सूचना केंद्र सभागार में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत गठित कला जत्थों ने संगीत, नुक्कड नाटक, कठपुतली मंचन आदि प्रस्तुतियां दी। जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वैभव गालरिया ने सराहा तथा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन कला जत्थों के माध्यम से दूर-दराज के अंतिम छोर तक बैठे ग्रामीणों तक ये संदेश पहुंचाने का उद्देश्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। ताकि जिले में शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने बताया कि ये कलाकार ग्रामीण क्षेत्रों में मताधिकार के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर रंगमंच कलाकारों ने नुक्कड नाटक द्वारा मतदान की अलख जगाई, वहीं लोक कलाकारों ने चालो रे वोट देवा चालो…..लोकगीत परंपरागत वाद्ययंत्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। कठपुतली कलाकारों ने कठपुतली शौ के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित करने का संदेश दिया।

कला जत्था कलाकारों को दिलाई शपथ:
Voter1जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वैभव गालरिया ने सूचना केंद्र सभागार में कला जत्था कार्यक्रमों की प्रस्तुति के पश्चात् उपस्थित समस्त कलाकारों तथा आमजन को लोकतंत्र में दृढ निष्ठा रखते हुए, अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचनों की गरिमा को बनाए रखने, प्रत्येक निर्वाचन में निर्भय होकर तथा धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा के विचारों या किसी प्रलोभन से प्रभवित हुए बिना मतदान करने की शपथ दिलाई।
समारोह के पश्चात् सभी कलाकारों एवं अपारजन समूह को जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो रैली के रूप में कलेक्टे्रट कार्यालय तक पहुंची। जहां से कला जत्थे अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए।
इस मौके पर स्वीप कार्यक्रम प्रभारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्री सी आर मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी सहित अनेक अधिकारी अपार जनसमूह उपस्थित था।

error: Content is protected !!