किशनगढ़ में ड़ांडिय़ा का हुआ समापन, मूर्ति विसर्जन

9मदनगंज किशनगढ़। लक्ष्मी नगर नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में डांडिया महोत्सव का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मूर्ति विसर्जन से हुआ। नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुरली वैष्णव के अनुसार डांडिया समापन पर माता की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। इसके बाद लक्ष्मी नगर के मुख्य मार्गो से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भक्तगण नाचते गाने का आनंद लेते हुए मुख्य चौराहे होते हुए हमीर सागर पहुंचे। वहां पर माता की पुन: पूजा अर्चना कर विधि विधान से मूर्ति को जलमग्र कर दिया गया। नवयुवक मंडल के तत्वावधान में सांय नाचो गाओ धूम मचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लक्ष्मी नगर के करीब 4० बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। समारोह के अंत में डालचंद यादव व जगदीश शेखावत ने नवरात्रा डांडिया में अच्छा प्रदर्शन करने व व्यवस्था करने वाले कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन पवन जोशी ने किया। नो दिनों से चल रहे डांडिया महोत्सव में छाबडा कॉलोनी के श्री बजरंग नवयुवक मंडल के तत्वावधान नवरात्रा समाप्ति पर माता की मूर्ति का विसर्जन धूम धाम से किया गया। पार्षद डीसी अग्रवाल ने बताया कि पूजा अर्चना के बाद न केवल पुरूषों ने अपितु महिलाओं व युवतियों ने भी मां की विसर्जन में सम्मिलित हुई। ढोल नगाडे के साथ नाचती गाती महिलाएं शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई गुंदोलाव तालाब पहुंची जहां विधि विधान से माता की मूर्ति विसर्जन किया गया। इस अवसर पर फूलचन्द गौड, शेरू बना, मोनू गौड, मोनू पंवार, योगेन्द्र शर्मा, किरण राव, प्रकाश पंडित, नितिन चौहान, किशन पंवार व श्याम सिंह राजावत भी मौजूद थे।
बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन -मूर्ति विसर्जन के बाद बजरंग नवयुवक मंडल ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंजू मेहता, कालूराम, शैतान चौधरी, हुकमसिंह हरमाड़ा, शिवराज सिंह राठौड़ के आथित्य में रखा गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। बच्चों की प्रस्तुतियों में कभी भजनों की भक्तिमय भावनाओं की सरिता में दर्शन करते नजर आए तो कभी फिल्मी गानों पर थिरक कर हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम में ज्योंही काल्यो कूद पडयो मेला में पर बच्चियों ने थिरकना शुरू किया त्योंही दर्शक दीर्घा में तालियों की गडगडाहट गूंज उठी। समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौंसला बढ़ाया।
समाजसेवा सबसे उत्कृष्ट कार्य-डॉ. देवाचार्य
6मदनगंज किशनगढ़। समाज सेवा का कार्य सबसे उत्कृष्ट कार्य है। ऐसे कार्यो से जुड कर सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए। उक्त उद्गार निंबाकाचार्य डॉ. जयकृष्ण देवाचार्य ने निम्बाकाचार्य पीठ में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह के अंदर कही। उन्होने कहा कि ब्राह्मण सेवा केन्द्र और खोले जाने चाहिए जिससे गरीब ब्राह्मणों को ईलाज, शिक्षा व अन्य सुविधाएं मिल सके। ये केन्द्र एक हैल्प लाइन के रूप में कार्य कर समाज को उत्कृष्ठ बनाया जा सके। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा द्वारा संकलित मधुमय वाणी,ह्रदय विकार आरोग्य मार्गदर्शिका, सर्वश्रेष्ठ शिक्षा का आधार और प्रकार क्या हो, भारतीय संस्कृति की महानता और विलक्षता तीन पुस्तकों का विमोचन काचरिया पीठ के सानिध्य में काचरिया पीठ में हुआ। अपने उद्बोधन में संकलनकर्ता ओमप्रकाश शर्मा ने डायबिटिज से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान पंडित किशनलाल, विपुल चतुर्वेदी, परिषद सभापति गुणमाला पाटनी, भाजपा नेता महेन्द्र पाटनी, ऑल इंडिया पारीक महासभा के प्रादेशिक मंत्री एडवोकेट विजय पारीक, कैलाश अग्रवाल, जयकिशन खटौड, विजय बिहारी शर्मा, डॉ. आरडी मित्तल, गोपाल शर्मा, दिनेश मित्तल, सोनू धाभाई, करण सिंह खंगारोत आदि मौजूद थे।
रक्तदान शिविर
मदनगंज किशनगढ़ । श्री दशहरा मेला कमेटी द्वारा मंगलवार को प्रात: 9 बजे अग्रसेन भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के सत्यस्वरूप अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सुशील अजमेरा के अनुसार स्व. प्रसादीलाल गोयल की स्मृति में आयोजित इस शिविर में नगर के कई युवा साथी, कमेटी पदाधिकारी सहित कई नागरिक अपना रक्तदान देकर सामाजिक कर्तव्य निभाएंगे। कमेटी के विजय दरगड़, पार्षद सुरेश नांगलिया, कृष्णावतार शर्मा के अनुसार शिविर के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट होंगे जबकि अध्यक्षता श्रीनाथ मार्बल के राजू गुप्ता करेंगे। विशिष्ट अतिथि हरीश गुप्ता, अशोक मेहता, बृजमोहन सिंघल, रमाकांत मुदगल व महावीर गोयल होंगे।
चक दे डांडिया: टिंकर मिस्टर डांडिया व सैनी बनी मिस डांडिया
10मदनगंज किशनगढ़ । नवरात्रा के अवसर पर शहर में डांडियो की धूम छाई हुई थी। कुछ ऐसी ही धूम शार्दूल स्कूल में राधिके ग्रुप द्वारा आयोजित चक दे डांडिया प्रोग्राम ने मचाई। ग्रुप के संयोजक राका धाभार्ई ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता रानी को समर्पित डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया एवं इस अवसर पर वरिष्ठ सहयोगी स्व. सोहन बाबू के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। डांडिया महोत्सव में मिस्टर डांडिया आदित्य टिंकर, उपविजेता विकास शर्मा व मिस डांडिया रूचिका सैनी व उपविजेता प्रियंका जैथलिया चुनी गई। मिसेज डांडिया श्रीमती अंतिमा कासट व उपविजेता प्रियंका रही। सभी वर्ग में विजेता व उपविजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में उपसंयोजक बनवारी यादव, सलाहकार दिलीप गोधा, अध्यक्ष सुदेश शर्मा, उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महामंत्री कैलाश दत्ता, दिलीप पायक, अभिषेक सोनी, विजय चौरसिया, संजय सांखला, रामावतार सांखला आदि ने सहयोग किया। संचालन डीके कुमावत ने किया व निर्णायक गीता कुमावत व रोहित धाभाई थे।
किशनगढ़ पहुंची संकल्प सुराज रथ
7मदनगंज किशनगढ़ । सुराज संकल्प यात्रा का किशनगढ नगर में आगमन पर सुराज संकल्प रथ प्रभारी मांगीलाल अग्रवाल व मंडल अध्यक्ष नेमीचंद जोशी के नेतृत्व में सोमवार को प्रात: 9 बजे वार्ड 1 व 2 से शुभारंभ किया गया। संकल्प रथ यात्रा का स्वागत मंडल उपाध्यक्ष धन्नाराम चौधरी, धर्मीचन्द राजपुरोहित, समरथ सिंह राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष राजू बाहेती, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू शर्मा, रणवीर फागा, पूर्व सभापति सुरेश टांक, पार्षद सुरेश यादव, रतनलाल आदि ने स्वागत किया। इसके बाद वार्ड 3 व 4 में यात्रा का मुंशी मो. शाह, मंडल मंत्री डॉ. वसीम, सलीम मोहम्मद, देवा पेंटर, इसाक खान आदि ने स्वागत किया। वार्ड 5 से 8 तक में बलराज सैनी, हरिसिंह चौहान, रमेश सिंह पंवार, पार्षद हरिसिंह आदि ने स्वागत किया। वार्ड 9 में पार्षद मेहताब सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री प्रीति टांक, राजेन्द्र सिंह शेखावत आदि ने स्वागत किया। वार्ड 1० व 11 में द्वारका प्रसाद शर्मा, पार्षद जगदीश सोनगरा, हीरालाल शर्मा, प्रहलाद शर्मा आदि ने स्वागत किया। वार्ड 12 से 15 में दिनेश अग्रवाल, रूकमणी तारानी, मंजू मेहता, सुनील लखोटिया, जगदीश कोठीवाल, संतोष गर्ग आदि ने स्वागत किया। रथ यात्रा के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल, जिला महामंत्री शंभू शर्मा, पूर्व सभापति सुरेश टांक, मंडल उपाध्यक्ष राजू बाहेती, धन्नाराम चौधरी, रणवीर फागा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू शर्मा, दिपेन्द्र सिंह मुंडालव आदि मौजूद थे।
नुक्कड़ सभाएं आयोजित -यात्रा के दौरान विभिन्न वार्डो में नुक्कड सभाएं कर भाजपा को विजय बनाने का पदाधिकारियों ने आह्वान किया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कांग्रेस सरकार की विफलता के बारे में बताते हुए महंगाई, भ्रष्टाचार, बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं से वार्डवासियों को अवगत कराया।
-राजकुमार शर्मा

error: Content is protected !!