“गीत-गुलजार तृतीय“ का आयोजन 18 अक्टूबर को

2अजमेर। सृजन को समर्पित संस्था “आनन्दम्“ के तत्वावधान में आगामी 18 अक्टूबर को संस्था की छटी प्रस्तुति ’गीत-गुलजार तृतीय’ स्थानीय आनासागर चौपाटी पर आयोजित की जायेगी।
संस्था के सदस्य श्री सीताराम गोयल ने बताया कि सीमित समय के कार्यक्रम में मानवीय संवेदनाओं के सदी के महानतम् शायर मुन्नव्वर राणा, कानपुर से गीतों के सर्वाधिक लोकप्रिय गीतकार प्रमोद तिवारी, लखनऊ से प्रेम परिणय की कवियत्री श्रीमती व्यंजना शुक्ला को आंमत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि रास बिहारी गौड करेंगे।
1संस्था की सदस्या श्रीमती प्रीती तोषनीवाल के अनुसार प्रवेश आंमत्रण पत्र पर ही होगा। आंमत्रण पत्र संस्था सदस्यो के पास उपलब्ध है।
आनन्दम् के कार्यक्रम गीत-गुलजार के विषय में बताते हुए श्री रमेश ब्रह्मवर ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम सदा आनासागर झील के किनारे शरद पूर्णिमा की चांदनी में हर वर्ष आयोजित होता है।
श्री हेमन्त शारदा ने संस्था का सक्षिप्त परिचय देते हुऐ कहा कि साहित्यिक सरोकार एवं मनोरंजन के साथ संस्था वर्ष में अलग अलग अवसरो पर दो 3कार्यक्रम आयोजित करती है। जिसमें अप्रैल माह में हास्य आधारित कार्यक्रम, “जस्ट हास्यम्“ एवं अक्टूबर माह में शरद पूर्णिमा पर गीत, गजल को केन्द्र में रखते हुए “गीत-गुलजार“ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिनमें अन्तराष्ट्रीय स्तर के कवि, शायर, गीतकार, आंमत्रित किये जाते हैं।

4कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते हुए संस्था के सदस्य श्री अनिल जैन भैसा, अतुल माहेश्वरी, अशोक पंसारी, हेमन्त शारदा, भवानी शंकर, जगदीश गर्ग, कंवल प्रकाश, नवीन सोगानी, निरंजन महावर, प्रीती तोषनीवाल, राजेन्द्र रंाका, रमेश ब्रह्मवर, रास बिहारी गौड, रेखा गोयल, संजय सोनी, संजय जैन, संजय अरोडा, सतबीर सिंह सिद्धू, शिव शंकर फतहपुरिया, सीताराम गोयल, सोमरत्न आर्य, सुभाष महेश्वरी, सुनील मंुदडा व विनोद शर्मा मौजूद थें।
संस्था सदस्य
नवीन सोंगानी
मों. 9829073528
error: Content is protected !!