
संस्था के सदस्य श्री सीताराम गोयल ने बताया कि सीमित समय के कार्यक्रम में मानवीय संवेदनाओं के सदी के महानतम् शायर मुन्नव्वर राणा, कानपुर से गीतों के सर्वाधिक लोकप्रिय गीतकार प्रमोद तिवारी, लखनऊ से प्रेम परिणय की कवियत्री श्रीमती व्यंजना शुक्ला को आंमत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन अर्न्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि रास बिहारी गौड करेंगे।

आनन्दम् के कार्यक्रम गीत-गुलजार के विषय में बताते हुए श्री रमेश ब्रह्मवर ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम सदा आनासागर झील के किनारे शरद पूर्णिमा की चांदनी में हर वर्ष आयोजित होता है।
श्री हेमन्त शारदा ने संस्था का सक्षिप्त परिचय देते हुऐ कहा कि साहित्यिक सरोकार एवं मनोरंजन के साथ संस्था वर्ष में अलग अलग अवसरो पर दो
कार्यक्रम आयोजित करती है। जिसमें अप्रैल माह में हास्य आधारित कार्यक्रम, “जस्ट हास्यम्“ एवं अक्टूबर माह में शरद पूर्णिमा पर गीत, गजल को केन्द्र में रखते हुए “गीत-गुलजार“ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिनमें अन्तराष्ट्रीय स्तर के कवि, शायर, गीतकार, आंमत्रित किये जाते हैं।


संस्था सदस्य
नवीन सोंगानी
मों. 9829073528