शरद पूर्णिमा के साथ पवित्र कार्तिक स्नान शुरू

kaartik isnaanअजमेर। शरद पूर्णिमा के साथ ही शीतऋतु ने दस्तक दे दी है और अब गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। धार्मिक नगरी पुष्कर में शरद पूर्णिमा का अपना अलग महत्व है। शरद पूर्णिमा के साथ ही कार्तिक मास का पवित्र स्नान शुरू हो जाता है। शुक्रवार को शरद पूर्णिमा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओ का सेलाब उमंडा। विशेषकर 12 मास और कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओ में विशेष उत्साह देखा गया। वही दूसरी ओर घाटो पर पालिका और प्रसाशन की ओर से ऐसे कोई इन्तजाम नहीं किए गए जिससे ऐसा लगे कि धार्मिक कार्तिक मास शुरू हो गया है। सरोवर के मुख्य घाटो पर ही आवारा पशु मंडरा रहे थे। सफाई व्यवस्था के प्रयाप्त व्यवस्था नही कि गई। देखने वाली बात यह होगी की पालिका प्रसाशन की नींद किसी हादसे के बाद उडती है या पहले।

error: Content is protected !!