साहित्यकारों का अभिनंदन व सम्मान समारोह

आशा पाण्डे (ओझा)
आशा पाण्डे (ओझा)

त्रिसुगंधि साहित्य कला व संस्कृति संस्थान राजस्थान के तत्वावधान मेंराष्ट्रीय एकता दिवस पर  पर्थ साढ़े दस बजे कैलाश धाम जालोर में  आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रो सरन घई टोरंटो( कनाडा) का अभिनन्दन  पुस्तक परिचर्चा ,एवं पुस्तकों का लोकार्पण के साथ काव्य  गोष्ठी एवं साहित्यकारों का अभिनंदन व सम्मान समारोह का आयोजन होगा  संस्थाध्यक्ष आशा पाण्डेय ओझा  ने बताया की उद्घाटन सत्र में टोरंटो कनाडा से पधारे प्रो सरन घई का  ,विदेश में रहकर   हिंदी के विश्व व्यापी प्रचार- प्रसार के लिए व उनके समग्र लेखन एवं साहित्य,धर्मिता के लिए  संस्था द्वारा उनका अभिनन्दन किया जायेगा कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि डॉ विजय विशाल होंगे श्याम बनवाडी  डॉ विमला भंडारी , डॉ महा सिंह पूनिया माधव नागदा कार्यक्रम के विशिष्टअतिथि होंगे  इस सत्र का संचालन डॉ अरुणा करेंगी

 कार्यक्रम के प्रथम  सत्र  में त्रिसुगंधि  पुस्तक  पर परिचर्चा होगी  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरलीधर  वैष्णव होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रमाकांत शर्मा  डॉ भैरूं लाल गर्ग हरिशंकर राजपुरोहित  इस सत्र के विशिष्ठ अतिथि होंगे  डॉ श्री कृष्ण जुगनू डॉ सुषमा चौहान एवं राकेश मुथा द्वारा इस पुस्तक पर पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे  प्रो सरन घई की हाल ही मे अंजुमन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक मुक्ति पथ_प्रेम पथ का प्रथम परिचय ,एवं ज़हीन बीकानेरी का ग़ज़ल संग्रह “हुनर महकता है व  नितिला किरण राजपुरोहित की पुस्तक झर-झर निर्झर का विमोचन होगा इस कार्यक्रम का संचालन अचलेश्वर आनंद करेंगे

वंही दूसरे सत्र में प्रो सरन घई के मुख्य अतिथि होंगे इसी सत्र में ,अवधेश जोहरी भीलवाड़ा की पुस्तक ग़ज़ल क्या क्यों और कैसे व माधव नागदा की पुस्तक फिर कभी बतलायेंगे का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार  हबीब कैफ़ी  के आतिथ्य में होगा  इसी सत्र में  व प्रदेश भर से आये 21 साहित्यकारों का   देविकिशन राजपुरोहित  लालदास राकेश   मीठेश निर्मोही पुरुषोतम पोमल  ,विष्णु प्रसाद चतुर्वेदी किशन दाधीच ओम पुरोहित कागद  डॉ संदीप अवस्थी डॉ श्री कृष्ण जुगनू डॉ सुषमा चौहान  डॉ रश्मि भार्गव  डॉ प्रवीन पंड्या  नितिला किरण राजपुरोहित  दिनेश पंचाल ,मुरलीधर कनेरिया  नवनीत राय रुचिर अदि का ऋषि शश्रंग सम्मान ,महाकवि माघ पुरुस्कार ,कवि पदमनाभ सम्मान ,रावल विरमदेव सोनगरा  चौहान पुरस्कार ,वीरांगना हीरांदे सम्मान  साहित्यकार रामेश्वर दयाल श्रीमाली सम्मान   संत राजेंद्र सुरिश्वर सम्मान  साहित्यकार देव दत्त नाग से  सम्मान होगा  सत्र का संचालन डॉ अरुण दवे करेंगे   कार्यक्रम के तीसरे व अन्तिम सत्र काव्य गोष्ठी के  मुख्य अतिथि अश्विनी शर्मा अध्यक्ष दिनेश सिंदल होंगे  मंच संचालन डॉ राम अकेला करेंगे
-आशा पाण्डेय ओझा 
अध्यक्ष
त्रिसुगंधि  साहित्य कला एवं संस्कृति संस्थान 
error: Content is protected !!