अतिक्रमण के विरोध मे बाजार रहे बंद

vyapariअजमेर। दीपावली के त्यौहार से पहले नगर निगम और जिला प्रशासन को व्यापारियांे की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी दीपावली से पहले चलाये जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान से नाराज है। विरोध स्वरूप बुधवार केा व्यापारियांे ने लगभग 3 घंटे तक बाजार बंद कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सोंपा। दीपावली के मद्देनजर नगर निगम द्वारा शुरू किये गये अतिक्रमण विरोधी अभियान कि खिलाफत में व्यापारी सड़को पर उतर आये। व्यापारियांे का आरोप है की प्रशासन ने बिना पूर्व सुचना के मंगलवार को अचानक पुलिस की मदद से व्यापारियो का सामान जप्त करना शुरू कर दिया। नाराज व्यापारियो ने बुधवार को अजमेर व्यापार महासंघ के नेतृत्व में बाजारो को बंद करवाया और बाद में रैली के रूप मे कलेक्ट्रेट पहुंच कर अतिरिक्त कलेक्टर मिजऱ्ा बेग को ज्ञापन सोंपा। इससे पूर्व व्यापारीयांे ने मंगलवार रात गांधी भवन चैराहे पर जिला और निगम प्रशासन के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार करते हुए नारेबाजी की।
व्यापारियो के अनुसार प्रशासन ने दीपावली तक अभियान को बंद करने पर सहमति जताई है। अजमेर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि इस के बाद भी नगर निगम द्वारा इस तरह कि कोई कार्यवाही कि गई तो व्यापारी खुद पुलिस और निगमकर्मियों का सामना करने को मजबूर होंगे।
गौरतलब है कि नगर निगम द्वारा दीपावली के मद्देनजर शहर के मुख्य बाजारो से अतिक्रमण हटाने कि कार्यवाही कि गई थी। व्यापारियो का कहना है कि अस्थाई दुकाने लगा कर गरीब त्यौहार के लिए आवश्यक सामग्री का विक्रय करते है बावजूद इस के प्रशासन त्यौहार के वक्त में इस तरह कि कार्यवाही को अंजाम दे कर गरीबों कि दीपावली को खराब कर रहा है।

error: Content is protected !!