लिंक्‍डइन ने लॉन्‍च किया एआई फीचर, अब अपनी ही भाषा में खोजें नई नौकरी

जयपुर, मई 2025: लिंक्‍डइन के नए शोध के अनुसार, जयपुर में तीन-चौथाई (71%) प्रोफेशनल्स नए अवसरों की तलाश में हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि कौन से जॉब टाइटल या इंडस्ट्री में किस जॉब की तलाश की जाए। आज जयपुर में प्रोफेशनल प्रगति को परिभाषित करने के तीन प्रमुख तरीके हैं: (#1) कुछ नया सीखना, (#2) अपनी पसंद के करीब पहुंचना, और (#3) अपने … Read more

श्रीराम फार्म सोल्युशन्स ने लॉन्च किए 2 नए स्पेशलटी प्लांट न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स, बाजरा सीड तथा 2024 में लॉन्च किएगए क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स की सफलता पर डाली रोशनी

जयपुर, मई 2025: डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के एक प्रभाग श्रीराम फार्म सोल्युशन्स ने अपने नए स्पेशलटी प्लांट न्युट्रिशन प्रोडक्ट्स का लॉन्च किया, साथ ही हाल ही में लॉन्च किए गए श्रीराम क्रॉप प्रोटेक्शन एवं सीड प्रोडक्ट्स के साथ किसानों को मिली सफलता पर भी रोशनी डाली। कार्यक्रम काआयोजन मेरियट होटल, जयपुर, राजस्थान में किया गया था, जहां क्षेत्र के चैनल पार्टनर्स इन आधुनिक समाधानों के उद्घाटन के अवसर पर इकट्ठा हुए।इतना ही नहीं, 125 से अधिक डिस्ट्रब्यूटर्स एवं व्यूअर्स ने भव्य पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया, जहां विभिन्न बिज़नेस वर्टिकल्स से बेहतरीनपरफोर्मेन्स देने वाले डिस्ट्रीब्यूटर्स को सम्मानित किया गया। भारतीय किसानों की ज़रूरतों और स्थायी कृषि के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए कंपनी दो आधुनिक लिक्विड फर्टीलाइज़र लेकर आई है- ‘श्रीराम पिकासोल और ‘श्रीराम मैगनिका’। ये दोनों प्रोडक्ट एक पेटेंटेड टेक्नोलॉजी के ज़रिए बायोएक्टिव टाइटेनियम (भारत में पहली बार) के साथविकसित किए गए हैं। टाइटेनियम पौधे को पर्यावरणी तनाव झेलने की ताकत देता है, यह पोषक तत्वों (न्यूट्रिएन्ट) के उपयोग को अधिक प्रभावीबनाकर किसानों को बेहतर रिटर्न देता है। ‘श्रीराम पिकासोल’ फल के रंग को गहरा और एक समान बनाने में मदद करता है, वहीं ‘श्रीराम मैगनिका’फलके आकार को एक समान बनाकर इसकी शेल्फ लाईफ बढ़ाता है। ये दोनों ही मुद्दे निर्यात एवं प्रीमियम मार्केट्स के लिए बहुत अधिक मायने रखते हैं। कंपनी को पिछले साल बाज़ार में उतारे गए अपने आधुनिक कीटनाशकों श्रीराम क्रोन एवं श्रीराम ट्रेक्स्टर के लॉन्च के बाद हज़ारों किसानों एवं चैनलपार्टनर्स से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। चैनल पार्टनर्स ‘श्रीराम सायशो’के प्री-कमर्शियलाइज़ेशन ट्रायल्स को लेकर भी बेहद उत्सुक दिखाई दिए, जो जापान में विकसित एक पेटेंटेड कीटनाशक है। अपने वीड मैनेजमेन्ट एवं इन्सेक्टिसाईड (खर पतवार प्रबन्धन एवं कीटनाशक) पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के प्रयास में कंपनी ने ‘श्रीरामएकराईटर’के लॉन्च की घोषणा की है, यह चुनिदां शाकनाशी मक्के एवं गन्ने की फसल में खरपतवार को नियन्त्रित रखने के लिए डिज़ाइन किया गयाहै। इसके अलावा अपने पोर्टफोलियो को और अधिक बढ़ाते हुए कंपनी ने अनूठे सीड ड्रेसर श्रीराम वरलस्ट का भी लॉन्च किया, जिसे खासतौर परफंफूद एवं कीटों से होने वाले रोगों की रोकथाम के लिए डिज़ाइन किया गया है। क्षेत्र की महत्वपूर्ण फसलों में से एक बाजरा के लिए कंपनी हाई परफोर्मिंग वैरायटी श्रीराम 8870 भी लेकर आई, जिसे लेकर किसानों में काफीउत्सुकता दिखाई दी। साथ ही बाजरा हाइब्रिड श्रीराम 8866 और श्रीराम 8860 की वजह से किसानों को मिली सफलता की कहानियों को भी साझाकिया गया। इसी तरह सब्ज़ियों की बात करें तो कंपनी ने किसानों को लाभान्वित करने के लिए हाई वायरस टॉलरेन्ट वैरायटी श्रीराम हिना टमेटो औरश्रीराम 2112 भिंडी का लॉन्च भी किया था। यह लॉन्च सस्टेनेबिलिटी (स्थायित्व) को बनाए रखते हुए भारतीय किसानों की उत्पादकता एवं मुनाफ़ा बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा मेंमहत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर श्री संजय छाबड़ा, एक्ज़िक्युटिव डायरेक्टर एवं बिज़नेस हैड ने कहा, ‘‘श्रीराम फार्म सोल्युशन्स नए दौर के इन प्रोडक्ट्स के साथ कृषिइनोवेशन्स की सभी सीमाओं को पार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कंपनी ऐसे वैज्ञानिक समाधानों के ज़रिए किसानों को सशक्त बनाने के लिएप्रतिबद्ध है जो स्थायी कृषि प्रथाओं के साथ उनकी बदलती ज़रूरतों को पूरा कर सकें।’

*प्रदेश के सीमावर्ती जिलों को वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल करना अति आवश्यक : राठौड़*

*जय हिन्द यात्रा में केंद्र सरकार के प्रति झलकी नाराज़गी : राठौड़* *सामरिक दृष्टि से सीमावर्ती क्षेत्रों का हो सही उपयोग, इसके लिए वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल करना आवश्यक : राठौड़* प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल ही में उत्पन्न हुई तनावपूर्ण स्थितियों को … Read more

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने ई-वाय इंडिया से रिजल्ट्स वैलिडेट करवाकर स्थापित किया नेशनल बैंचमार्क

नेशनल 21 मई 2025:  देश में कम्पीटिटिव एग्जाम्स की तैयारी के लिए टेस्ट प्रेप इको सिस्टम में किए जाने वाले दावों की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में ऐसा पहला संस्थान बन गया … Read more

श्रीमती सुषील कंवर पलाडा, जिला प्रमुख ने प्राप्त परिवेदनाओं पर तत्काल कार्रवाई के दिये निर्देष

दिनांक 21.05.2025 जिला परिषद, अजमेर। श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अधीनस्थ विभागों एवं विभिन्न अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों को तत्काल निस्तारण के निर्देष प्रदान किये गये एवं राज्य सरकार से संबंधित प्रकरणों को राज्य … Read more

स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम

’आज दिनांक 21 मई 2025 को अजमेर दक्षिण ब्लॉक अ और ब के तत्वाधानमैं अपनी दूरदर्शी सोच से भारत को नई दिशा देने वाले, युगदृष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री ‘‘भारत रत्न’’ स्व. श्री राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर सायं 5 बजे  सीता गौ शाला के पास वासुदेव उद्यान पहाड़गंज श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया । … Read more

तमस से ज्योति की ओर एक सुधारवादी यात्रा

राजा राममोहन राय जन्म जयन्ती- 22 मई, 2025 यह वह समय था जब हिन्दुस्तान एक तरफ विदेशी दासता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था वहीं दूसरी तरफ रूढ़िवाद, धार्मिक संकीर्णता, सामाजिक कुरीतियों और दमघोंटू प्रथाओं के बोझ तले दबा हुआ था। तभी एक मसीहा, समाज-सुधारक एवं क्रांतिकारी महामानव अवतरित हुआ जिसने तमाम बुराइयों को चुनौती … Read more

काजल सूरी के निर्देशन में डॉ माधुरी सुबोध का लिखा नाटक समंतक तीर्थ की सफल प्रस्तुति

काजल सूरी के निर्देशन में डॉ माधुरी सुबोध का लिखा नाटक ‘समंतक तीर्थ’ का मंचन रूबरू थिएटर द्वारा  राजधानी के  श्रीराम सेंटर  सभागार में  किया गया। नाटक ने भारतीय मिथकों और समकालीन यथार्थ के मध्य एक सशक्त संवाद स्थापित किया, जिससे दर्शक वर्ग गहराई से प्रभावित हुआ। “समंतक तीर्थ”, एक ऐसी नाट्य प्रस्तुति जो भगवान … Read more

वृद्धजनों की सेवा कर मनाया महंत ईश्वरदास का जन्मोत्सव

अजमेर. ईश्वर गोबिंद धाम, संत कंवरराम कॉलोनी के पूज्य महंत स्वामी ईश्वरदास जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर उनके अनुयायियों द्वारा प्रगति नगर स्थित ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्था (अमरापुर सेवा घर वृद्धाश्रम) में आवासियों के लिए निःशुल्क भोजन का आयोजन किया गया। संस्थान के शंकर बदलानी ने बताया कि सेवा कार्य में स्वामी … Read more

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने की पुष्पांजलि

अजमेर । देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में पंचशील स्थित राजीव गांधी सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि दूरदर्शी सोच के धनी राजीव … Read more

समर कैम्प का शुभारंभ, 200 से अधिक छात्र छात्राएं निखारेंगे अपनी प्रतिभा

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर, सेंट्रल एकेडमी स्कूल अजमेर व ऑप्टिमिस्टिक आउटरीज ट्रस्ट द्वारा 21 मई 2025 को समर कैम्प का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय महीला संयोजक कमलेश बंट व प्रांतीय महामंत्री आंनद सिंह राठौड़ उपस्थित रहे, शाखा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गोयल ने बताया कि 15 मई 2025  से 5 … Read more

error: Content is protected !!