पेंशन महाअभियान: 21 मई को शिविर

अजमेर। अजमेर जिले में चल रहंे पेशन महाअभियान शिविर के तहत 21 मई को अजमेर नगर निगम के वार्ड संख्या 6 से 10 के अतिरिक्त ग्राम देलवाड़ा, सुहावा, भोगादीत, कालानाड़ा, भटसुरी व नागेला ग्राम में पेंशन महाअभियान शिविर आयोजित होेंगे।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 23 मई को

अजमेर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आगामी 23 मई को दोपहर 12.15 बजे जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होेगी।

विभिन्न अभियानों की समीक्षा के लिए बैठक 21 मई को

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया की अध्यक्षता मंे 21 मई को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में राशन कार्ड, महानेरगा, पेंशन महाअभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई हैं।

मदरसा बोर्ड अध्यक्ष 21 मई अजमेर में

अजमेर। राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद फजले हक आज सायंकाल 7 बजे अजमेर आयेंगे और दरगाह की जियारत करेंगे। आप का कल 21 मई को प्रातः 8 बजे जयपुर प्रस्थान करने का कार्यक्रम हैं।

मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा का कार्यक्रम

अजमेर। मुख्य सचेतक डॉ.रघु शर्मा शाम को भिनाय और जगपुरा ग्राम जाएगें और रात्रि को केकड़ी पहुंचेगे। 21 मई को केकड़ी क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे और 22 मई को सायंकाल 6 बजे केकड़ी से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सीनियर सैकण्ड्री कला वर्ग का परीक्षा परिणाम 21 मई को

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकण्ड्री कला वर्ग की परीक्षा का परिणाम कल मंगलवार को प्रातः 11ः30 बजे घोषित किया जायेगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पी.एस. वर्मा ने बताया कि शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परिसर स्थित राजीव गांधी सभागार में परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगी। इस परीक्षा … Read more

सुपरवाईजर व प्रगणक अविलम्ब कार्यालय से सामग्री प्राप्त करे

ब्यावर। चार्ज अधिकारी ( आर्थिक गणना ) एवं आयुक्त नगर परिषद ब्यावर ने आर्थिक गणना-12 में नियुक्त सुपरवाईजरों एवं प्रगणकों को हिदायत दी है कि यदि उन्होंने अपनी उपस्थिति चार्ज कार्यालय नगर परिषद ब्यावर में दर्ज़ नहीं करवाई है और सामग्री प्राप्त नहीं की है तो वे तुरन्त चार्ज कार्यालय में उपस्थित होकर सामग्री प्राप्त … Read more

उच्च न्यायालय की पीठ पर क्यों मौन है मुख्यमंत्रीः किरण माहेश्वरी

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस शासन में मेवाड़ वागड़ अंचल सदैव ही उपेक्षा एवं भेदभाव का शिकार रहा है। संदेश यात्रा में मेवाड़ के विकास के महत्वपूर्ण विषयों पर मुख्यमंत्री एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं की चुप्पी से ही यह स्पष्ट हो जाता है। किरण नें कहा कि … Read more

उत्तर कोरिया ने तीन दिनों में पांचवीं मिसाइल का प्रक्षेपण किया

सोल: उत्तर कोरिया ने जापान सागर में कम दूरी की मारक क्षमता वाली एक और मिसाइल का प्रक्षेपण किया है। उत्तर कोरिया ने पिछले तीन दिनों में पांचवीं बार मिसाइल परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया और संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख बान की मून ने मिसाइल परीक्षणों की इस शृंखला की आलोचना की थी। दक्षिण कोरिया के … Read more

दिल्ली की सरकारी इमारत में लगी आग

नई दिल्ली। नई दिल्ली के लोधी रोड एनबीसीसी की इमारत में सोमवार सुबह 6.30 बजे आग लगी। आग इमारत की तीसरी मंजिल में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची है, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। आग कैसे लगी इसका अभी पता … Read more

error: Content is protected !!