नई दिल्ली। नई दिल्ली के लोधी रोड एनबीसीसी की इमारत में सोमवार सुबह 6.30 बजे आग लगी। आग इमारत की तीसरी मंजिल में लगी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची है, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।
आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि अब तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।