रामगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया दुराचार आरोपी

अजमेर। रामगंज थाना पुलिस ने नोनकरण का आहता निवासी एक युवती की रिपोर्ट पर रेलवे कॉलोनी दौराई निवासी राहुल राणा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 384 के तहत आरोप पंजीकृत कर बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जंहा से उसे 22 मार्च तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। … Read more

लेखाशास्त्र परीक्षा विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

अजमेर। 11 मार्च को सीनियर सैकेण्डरी कॉमर्स के विद्यार्थियों को लेखाशास्त्र परीक्षा के दौरान आउट ऑफ कोर्स से प्रश्न पत्र दिये जाने से परीक्षार्थियों में घोर निराशा और गुस्से का संचार कर दिया। बुधवार को गुस्साए  विद्यार्थियों  ने छात्र नेता नरेश चौधरी के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर जबरदस्त नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। … Read more

निलंबित एसपी की जमानत पर नहीं हुई सुनवाई

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में बुधवार को भी निलंबित एसपी राजेश मीणा की जमानत अर्जी पर कोई फैसला नहीं हो सका। अदालत ने अगली तारीख पेशी 15 मार्च तय कर दी है। वकीलों की हड़ताल के चलते बुधवार को न्यायालय में निलंबित एसपी मीणा ने अपनी पैरवी खुद की।

वकीलों ने सौंपा सम्भागीय आयुक्त को ज्ञापन

अजमेर। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक वकीलों ने सम्भागीय आयुक्त कार्यालय पर सुबह 11 से 2 बजे के बीच धरना देकर महामहिम राज्यपाल के नाम सम्भागीय आयुक्त किरण सोनी गुप्ता को 14 सुत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बार अध्यक्ष राजेश … Read more

शिक्षा राज्य मंत्री ने दी नये उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने की स्वीकृति

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री  नसीम अख्तर इंसाफ ने सिलोरा पंचायत समिति के ग्राम नुवां, मोखमपुरा, मजीठिया, कमलाई, भैरवाई, मानपुरा की ढ़ाणी तथा सींगला में, पीसांगन पंचायत समिति के ग्राम देदुला का बाडिया व कानस, श्रीनगर के सराना एवं अजमेर शहर के ग्राम किरानीपुरा में नये उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री … Read more

श्री नित्यानंद सूरीश्वर का सोजत सिटी में स्वागत

अजमेर । जैनाचार्य श्री नित्यानंद सूरीश्वर का आज सोजत सिटी पहुंचने पर नागरिकों ने स्वागत किया। प्रवक्ता जी.आर.भण्डारी ने बताया कि कल 14 मार्च को जैनाचार्य श्री नित्यानंद सूरीश्वर के सानिध्य में मंगल संक्रांति समारोह आयोजित होगा। इसमें भाग लेने के लिए अजमेर से भक्तों का शिष्टमण्डल रवाना हुआ।

राजस्थान दिवस समारोह की बैठक 15 को

अजमेर । राजस्थान दिवस समारोह की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में 15 मार्च को सायंकाल 4 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में अधिकरियों की बैठक रखी गई है।

जिला आयोजना समिति की बैठक 3 अप्रेल को

अजमेर । जिला आयोजना समिति की बैठक 3 अप्रेल को दोपहर 12.15 बजे जिला परिषद के सभागार में होगी। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में जिला वार्षिक योजना की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

बंदर का किया धार्मिक रीति रिवाज से अतिंम संस्कार

अरांई । कस्बे के समीपवर्ती ग्राम छोटा लाम्बा में मंगलवार को करंट लगने से हुई बन्दर की मौत के बाद बुधवार को ग्रामीणों ने बंदर की बैकुठी निकालकर धार्मिक रीति रिवाज से अतिंम सस्ंकार किया। जिसमें सैकडों ग्रामीणों व हनुमान भक्तों ने बैकुण्ठी में भाग लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जैन मंदिर के … Read more

सरकार ने किया तकनीकी शिक्षा का बंटाधार- देवनानी

अजमेर । उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने राज्य सरकार पर प्रदेष की तकनीकी षिक्षा का बंटाधार किये जाने का आरोप लगाया है। पूर्व तकनीकी षिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने विधान सभा में प्रदेश में संचालित इंजीनियरिंग कॉलेज, पालीटेक्निक कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के सम्बंध में एक तारांकित प्रश्न पूछा था जिसका आज सरकार … Read more

डीयू के छात्र ने बनाया चांद पर खुदाई करने वाला रोबोट

दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कालेज के छात्र चांद पर खुदाई करने के लिए रोबोट का मॉडल तैयार कर रहे हैं। मई में इसका प्रदर्शन नासा के समक्ष होगा। यह नासा द्वारा आयोजित चौथी वार्षिक लुनाबोटिक माइनिंग कंपटीशन का हिस्सा है। इससे जोए कास्मो अवार्ड जीतने वाली टीम को तीन हजार डालर की स्कालरशिप दी जाएगी … Read more

error: Content is protected !!