कृषि मंत्री का कार्यक्रम

अजमेर । कृषि मंत्री हरजी राम बुरड़क 11 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे लाडनूं पंचायत समिति के सभागार में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं मनरेगा कार्यक्रम की बैठक लेंगे। जन अभाव सुनकर 12 फरवरी को प्रातः 8 बजे लाडनूं से रवाना होकर डीडवाना, कुचामन, परबसर किशनगढ़ होते हुए दोपहर 12.30 बजे जयपुर लौटेंगे।

राष्ट्रीय चित्रकला शिविर का समापन

अजमेर । अनन्त रिसोर्ट पुष्कर में आयोजित 5 दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला शिविर का समापन समारोह 11 फरवरी को सायंकाल 5 बजे आयोजित होगा। समन्वयक अमित राजवंशी ने बताया कि इसमें चित्राकार नीरज गोस्वामी, अब्बास बाटलीवाला, अशोक हाजरा, भास्कर नायर, कुमारी रंजीता, मुकेश कुमार यादव, पूर्णा बहेरा, जगमोहन सिंह बंगानी, नीना सिंह व प्रदाप कुमार अहिरवार द्वारा … Read more

रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी

अजमेर । अजमेर जिले के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त उचित मूल्य के दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।जिला रसद अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति जिला रसद कार्यालय कलेक्टेªट अजमेर या संबंधित उपखंड कार्यालय से आवेदन पत्रा प्राप्त कर प्रस्तुत कर सकते हैं।

क्षमतावर्धन कार्यशाला 12 फरवरी को

अजमेर ।  इस संबंध में 12 फरवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला आपदा प्रबंधन से जुड़े विभिन्न 50 विभाग के अधिकारियों की क्षमतावर्धन, बेहतर प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। इसमें दरगाह व पुष्कर में आपदा सहायता प्रबंधन को सहज सुलभ और जनोपयोगी बनाने आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। पावर प्रजेंटेशन … Read more

अधिकारी डिजास्टर मैनेजमैंट एक्शन प्लान के प्रस्ताव भेजें

अजमेर । आपदा प्रबंधन सहायता से जुड़े विभाग के अधिकारी जिन्होंने डिजास्टर मैनेजमैंट एक्शन प्लान के प्रस्ताव अब तक प्रस्तुत नहीं किये हैं, वे 11 फरवरी सोमवार को कलेक्टेªट में प्रस्तुत कर दें।

नागरिक स्वाइन फ्लू से सावचेत रहें

अजमेर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपेक्षा की है कि वे स्वाइन फ्लू से सावचेत रहें। यद्यपि अब सर्दी खत्म हो रही है, इस बीमारी के होने का डर स्वतः खत्म हो जायेगा, फिर भी सावधानी रखने की जरूरत है। संयुक्त निदेशक डॉ.वी.के.माथुर ने बताया कि इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग … Read more

बिहार विधानसभा समिति अजमेर आयेगी

अजमेर। बिहार विधानसभा की शून्यकाल समिति 12 फरवरी को प्रातः 10 बजे अजमेर पहुंचेगी। दरगाह की जियारत व स्थानीय द चित्तौड़र्शनीय स्थलों का भ्रमण कर 13 फरवरी को गढ़ के लिए रवाना होगी।

स्वयंसेवकों का चयन 13 फरवरी को कलेक्टेªट मे

अजमेर । अजमेर नगर निगम क्षेत्र के सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों, गोताखोर, तैराक, शिक्षक, इंजीनियर, भवन निर्माता, पत्राकार, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं अन्य क्षेत्रों में विशेष दक्षता हासिल व्यक्तियों को आपदा के समय में आवश्यक सहायता देने के संबंध में प्रशिक्षण देने के लिए 13 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्टेªट परिसर में स्वयंसेवकों की … Read more

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के अध्यक्ष अजमेर आयेंगे

अजमेर । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम.एस.ए. सिद्दिकी 12 फरवरी को प्रातः अहमदाबाद मेल से अजमेर पहुंचेंगे। प्रातः 9.30 बजे कार्यक्रम में भाग लेकर अपरान्ह शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली जायेंगे।

कलेक्टेªट में होने वाली बैठकें

अजमेर । कलेक्टेªट के सभागार में 11 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति, प्रातः 10.30 बजे जिला युवा बोर्ड तथा प्रातः 11 बजे जिला पयर्टन विकास समिति की बैठकें होंगी।

प्रशासन गांवों के संग अभियान आयोजित होने वाले शिविर

अजमेर । प्रशासन गांवों के संग अभियान में 11 फरवरी को पीसांगन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तबीजी, जवाजा की लोटियाना, अंराई की झिरोता तथा भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कैरोट में शिविर आयोजित होंगे।

error: Content is protected !!