भारत और रूस के बीच 22,000 करोड़ के दस समझौतों पर दस्तखत

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक दिनी भारत दौरे में दोनों देशों के बीच 42 नए सुखोई-30 लड़ाकू विमान और 71 एमआइ-17 वी5 हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति समेत आपसी सहयोग के 22 हजार करोड़ के दस समझौतों पर दस्तखत हुए। वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत आए पुतिन और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में भारत … Read more

न हिफाजत कर सके, न लगा सके घावों पर मरहम..

जख्मों पर राहत का मरहम लगाने और पुनर्वास के लिए बन रही केंद्रीय योजना अब तक सरकारी फाइलों में ही झूल रही है। मामले को लेकर सुप्रीमकोर्ट से 1994 में मिले सीधे आदेश के बावजूद आलम यह है कि अब तक न तो आपराधिक क्षतिपूर्ति व पुनर्वास बोर्ड बन सका है और न ही दुष्कर्म … Read more

हौसले का दमन करती वर्दी की गुंडागर्दी

रविवार को राजधानी के राजपथ पर उतरा युवाओं का हुजूम इंसाफ की मांग करने वालों का था। ये हुजूम था उस जनता का जिसने दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी को खूब जाना, समझा और महसूस किया है। पुलिस और जनता के बीच हुए इस संघर्ष की एक ठोस वजह है। आपके लिए, आपके साथ, सदैव रहने … Read more

शिंदे ने प्रदर्शनकारियों की तुलना माओवादियों से की

गैंगरेप के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सही तरीके से नियंत्रित न कर पाने के आरोपों के बीच गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने प्रदर्शनकारियों की तुलना हथियारबंद माओवादियों से कर दी। शिंदे ने सोमवार को कहा कि यह कहना बेहद आसान है कि गृहमंत्री इंडिया गेट जाते और छात्रों से … Read more

आंध्र को नक्सल अभियान के लिए हेलीकॉप्टर देगा केंद्र

आंध्र प्रदेश में नक्सल विरोधी अभियानों में हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक वी. दिनेश रेड्डी ने बताया कि मंत्रालय ने नक्सल प्रभावित राज्यों को इसके लिए संयुक्त कार्यदल गठित करने की भी सलाह दी है, जिसे हेलीकॉप्टर दिया जाएगा। दिनेश रेड्डी के … Read more

मुख्य न्यायाधीश से तत्काल सुनवाई की मांग

देश भर की महिलाओं की सुरक्षा के मामले को संवेदनशील और गंभीर बताते हुए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन [एससीबीए] की सचिव परीना स्वरूप ने मुख्य न्यायाधीश अल्तमश कबीर से मुलाकात की। परीना ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र देकर यह मुद्दा उठाने वाली पूर्व आइएएस प्रोमिला शंकर की याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया। मुख्य … Read more

गैंगरेप: बीजेपी ने फिर की विशेष सत्र की मांग, दो एसीपी सस्पेंड

दिल्ली में चलती बस में गैंगरेप मामले पर भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर विशेष सत्र बुलाने की मांग की हैं। वहीं, इस मामले में दो एसीपी को निलंबित किया गया है जबकि दो डीसीपी को कारण बताओ नोटिस जारी … Read more

गैंगरेप मामला: इंटरनल ब्लीडिंग से पीड़ित की हालत बिगड़ी

आखिर वही हुआ जिसका डर था। एक दिन पहले हुए ऑपरेशन के बाद गैंगरेप पीड़ित युवती के शरीर व खून में संक्रमण और प्लेटलेट्स में भारी गिरावट के चलते उसके शरीर के आंतरिक हिस्सों में ब्लीडिंग हुई है। इससे अब युवती की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है। डॉक्टर ब्लीडिंग को बेहद … Read more

88 में भी ‘अटल’ हैं वाजपेई

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मंगलवार को 88 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर भाजपा के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा में करिश्माई व्यक्तित्व के धनी वाजपेयी को उनके विरोधी भी पूरा सम्मान देते हैं। वे एक ओजस्वी एवं पटु वक्ता और सिद्ध हिन्दी कवि भी हैं। अटल की … Read more

राजधानी में क्रिसमस की रौनक फीकी

विश यू वेरी हैप्पी मैरी क्रिसमस। आज का दिन ही बेहद खास है। भारत समेत पूरी दुनिया में क्रिसमस को लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं। जहां बाजारों में रौनक है वहीं आज जगह जगह जिंगल बेल के साथ सांता अपने नन्हें मुन्ने दोस्तों को गिफ्ट देने के लिए भी निकलने के लिए तैयार हैं। लेकिन … Read more

बरेली में रेपिस्ट को सुनाई गई फांसी की सजा

दिल्ली में 23 साल की युवती के साथ गैंगरेप की घटना से जहां एक ओर देश उबल रहा है और दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की जा रही है, वहीं सोमवार को यहां की एक अदालत ने 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में दोषी को … Read more

error: Content is protected !!