साल के आखिरी दिन देश के शेयर बाजार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 18 अंकों की गिरावट के साथ 19,426.71 पर बंद हुआ। वही निफ्टी 3.25 अंक गिरकर 5,905.10 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 19,491.08 से 19,406.17 के दायरे में रहा और अंत में यह 18.13 अंक की गिरावट के साथ 19,426.71 अंक पर बंद हुआ। आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने से सेंसेक्स में साल के दौरान 26 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि हुई। 2009 के बाद यह सबसे तीव्र वार्षिक वृद्धि है। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 3.25 अंक गिरकर 5,905.10 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लाभ के साथ बंद हुए जबकि 13 नुकसान में रहे। सेंसेक्स में करीब 18 प्रतिशत भारांश रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इंफोसिस के शेयरों में भी गिरावट आई।
