सेंसेक्स में तेजी, निफ्टी 6000 के पार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के चलते बृहस्पतिवार को सेंसेक्स ने बढ़त के साथ शुरुआत की। वहीं, निफ्टी भी छह हजार का आंकड़ा पार करते हुए खुला।

30 शेयरों पर आधारित बंबई स्टॉक एक्सचेंज [बीएसई] का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 57 अंक की बढ़त के साथ 19771 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का निफ्टी 22 अंक चढ़कर 6016 पर खुला।

उधर, स्ट्रेट टाइम्स, ताइवान इंडेक्स और जकार्ता कंपोजिट में 0.5-1 फीसद की तेजी है। निक्कई और शंघाई कंपोदिट आज बंद हैं। वहीं, फिस्कल क्लिफ की मुसीबत दूर होने से बुधवार को अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गई। डाओ जोंस में 2.3 फीसदी की जोरदार बढ़त देखी गई वहीं नैस्डैक में भी 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

बुधवार को सेंसेक्स 133.43 अंक चढ़कर 19714.24 पर और निफ्टी 42.40 अंक की बढ़त के साथ 5993.25 पर बंद हुआ था।

error: Content is protected !!