शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी

देश के शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को बड़ी गिरावट का रुख देखा गया। दोपहर 12:40 बजे प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 211.25 अंकों की गिरावट के साथ 16,947.19 पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई के निफ्टी में इसी समय 67.70 अंकों की गिरावट देखी गई। निफ्टी 5,137.40 पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले शुरुआती कारोबार में भी शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

error: Content is protected !!