खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से सेंसेक्स कमजोर

shareमुंबई: एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में करीब 17 अंक की गिरावट के साथ खुला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 17.67 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,483.41 अंक पर खुला। मुख्य रूप से सूचना प्रौद्योगिकी, रोजमर्रा के उपयोग के सामान बाने वाली कंपनियों तथा धातु कंपनियों के शेयरो में गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में सोमवार को करीब 33 अंक की तेजी आई थी।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.75 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,892.45 अंक पर खुला।

कारोबारियों के अनुसार, एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रूख के बीच संस्थागत और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार में शुरुआती गिरावट दर्ज की गई।

उनके अनुसार माह के अंत में पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।

error: Content is protected !!