नई दिल्ली। उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक वस्तु क्षेत्र की कंपनी सलोरा इंटरनेशनल लिमिटेड ने स्मार्टफोन के बाद अब भारतीय टेबलेट बाजार में प्रवेश की घोषणा के साथ ही प्रोटेब सीरीज के टेबलेट पेश किए हैं। कंपनी ने गुरूवार को बताया कि सात इंच टच स्क्रीन वाले इस टेबलेट के दो माडल उतार गए हैं जिनमें एआरएम कोर्टेक्स ए9 1.2 गीगाहट्üज प्रोसेसर है जो एंड्रायड जेली बीन 4.। प्लेटफार्म पर आधारित है।
इसमें 3200 एमएएच बैटरी है जो टेबलेट को पांच घंटे तक चलने में मदद करती है। इस टेबलेट का वजन 290 ग्राम है। कंपनी ने कहा है कि इसकी शुरूआती कीमत 4999 रूपए है और सलोरा प्रोटेब एचडी की कीत 5499 रूपए है। यह थ्री जी डोंगल स्पोर्ट करता है और जीएसएम नेटवर्क पर चलता है। इसकी आंतरिक मेमोरी क्षमता चार जीबी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।