कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं को देय प्रोत्साहन राशि कार्यक्रम

ऑनलाइन ई-साईन सर्टिफिकेट जारी करेंगे संस्था प्रधान अजमेर, 3 नवम्बर। कृषि विभाग राज्य योजना में कृषि शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं के प्रोत्साहन राशि के आवेदन राज किसान साथी पोर्टल पर 31 जनवरी 2026 तक भरे जा सकते है। पोर्टल पर छात्राओं को अपनी पिछली कक्षा की अंक मार्कशीट एवं राजस्थान के मूल निवासी होने का प्रमाण-पत्र  अपलोड करना होगा। छात्राओं … Read more

फर्जी मतदाता नहीं हो शामिल और वास्तविक मतदाता सूची में जुड़ने नहीं रहे वंचित= राठौड़

पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बीएलए की बैठक लेकर दिए सजग व सक्रिय रहने के निर्देश अजमेर। गंज स्थित जनकपूरी में आज उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम(SIR) के तहत बूथ लेवल एजेंट (BLA 2) की बैठक आयोजित की गई। पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड के मुख्य आथित्य में … Read more

देवउठनी एकादशी से शुरू हुए शादी-ब्याह के सीजन में बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सजगता आवश्यक

देवउठनी एकादशी से शुरू हुए शादी-विवाह के सीजन के मद्देनजर जिले में बाल विवाह के खिलाफ मुहिम चला रहे गैरसरकारी संगठन राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने जिला प्रशासन व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण से बाल विवाहों की रोकथाम के लिए सख्त निगरानी और अत्यधिक सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है। संगठन ने जिला प्रशासन को … Read more

रेलवे कारखाना अजमेर व स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा डिजिटल वन प्रमाण पत्र कैंप 4.0 का सफल आयोजन

1 से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार व् प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी,उ.प.रे. जयपुर के मार्गदर्शन में एवम उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कारखाना) डॉ अरविन्द कुमार व् उप वित् सलाहकार एव मुख्य लेखाधिकारी (कावभ) श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन में पेंशनर के लिए दिनांक 03- 11 -2025 सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया लोको वर्कशॉप शाखा अजंता सिनेमा के पास, स्टेट बैंक ऑफ़ … Read more

मित्तल हॉस्पिटल का 20वां स्थापना दिवस 4 नवम्बर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

एक व दो दशकों की निरंतर सेवाओं के लिए कार्मिकों का होगा सम्मान अजमेर, 3 नवम्बर। मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, अजमेर मंगलवार 4 नवम्बर 2025 से अपने 21वें वर्ष में प्रवेश करेगा। इस अवसर पर हॉस्पिटल का 20वां स्थापना दिवस समारोह मित्तल नर्सिंग कॉलेज, कोटडा के प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह शाम 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक रंगारंग सांस्कृतिक आयोजनों के साथ सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी एक व दो दशकों की निरंतर सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। निदेशक सुनील मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल, डॉ चक्रपाणि मित्तल व सार्थक मित्तल ने हॉस्पिटल के ध्येय वाक्य ‘आपका स्वास्थ्य संरक्षक’के रूप में 21 वें वर्ष में प्रवेश पर अजमेर संभाग वासियों और हॉस्पिटल की सेवाओं से जुड़े समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल अपनी चिकित्सकीय नैतिकता, ईमानदारी, पारदर्शिता, समर्पण और टीम भावना के दृढ़ संकल्प के साथ ही चिकित्सा सेवा देता रहा है और आगे भी जनता के विश्वास पर और श्रेष्ठ व उन्नत सेवाएं देते रहने को कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल प्रबंधन का आरंभ से ही ध्येय रहा है कि मित्तल हॉस्पिटल की आपातकालीन सेवाएं इस तरह प्रदान की जाती रहे कि समुचित समय पर उपचार मिलने का लोगों का भरोसा हर स्थिति में बना रहे। इसके लिए पीड़ित का पहले उपचार की भावना को प्राथमिकता दी गई। इसी विश्वास के कारण लगातार 20 वर्षों से अजमेर संभाग के लोग कोई भी घटना— दुर्घटना होने पर अपनों के जीवन संरक्षक के रूप में मित्तल हॉस्पिटल की आपात कालीन सेवाओं को प्राथमिकता देते आए हैं। उनका यह विश्वास अटूट बना रहेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. के. जैन ने बताया कि इस आयोजन में मित्तल हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सक, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, नर्सिंग एवं हाउस कीपिंग स्टाफ के साथ मित्तल परिवार के अतिथि उपस्थित रहेंगे। निदेशक सुनील मित्तल ने बताया कि वर्ष 2005 में श्रदेय गुरुवर हजरत हरप्रसाद मिश्रा उवैसी (र.ह.) के आशीर्वाद से यह अस्पताल स्थापित किया गया था। उस समय अजमेर में मल्टी सुपरस्पेशियलिटी उपचार सुविधाओं और 24 घंटे उपलब्ध उन्नत जांच सेवाओं का अभाव था, जिसके कारण गंभीर मरीजों को इलाज हेतु रातों-रात अन्य शहरों की ओर भेजना पड़ता था। ऐसे हालात में मित्तल परिवार ने जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ‘घीसीबाई मेमोरियल मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर’ की स्थापना की, जिससे मरीजों को एक ही छत के नीचे सभी सुपरस्पेशियलिटी सेवाएँ उपलब्ध हो सकीं। 20 वर्षों में यह हॉस्पिटल चिकित्सा क्षेत्र में अजमेर का पहला एनएबीएच मान्यता प्राप्त अग्रणी संस्थान बनकर उभरा है। उच्च स्तरीय विशेषज्ञ सेवाएँ, आधुनिक तकनीक और वहन योग्य स्वास्थ्य सुविधाओं ने मित्तल हॉस्पिटल को प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में पहचान दिलाई है। समर्पित चिकित्सक, नर्सिंग एवं सहयोगी स्टाफ की टीम भावना ने मरीजों के दिलों में विश्वास और अपनत्व स्थापित किया है। निदेशक मनोज मित्तल ने बताया कि अपने बीस वर्षीय सफर में हॉस्पिटल ने अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन लगातार सुधार, तकनीकी उन्नयन और मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए संस्थान ने विकास यात्रा जारी रखी। इसी विश्वास और सहयोग के दम पर हॉस्पिटल अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त कैंसर हॉस्पिटल की स्थापना के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर हॉस्पिटल के संरक्षक मुन्नालाल मित्तल (बाउसा), निदेशक अनिल मित्तल, सुनील मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल, सार्थक मित्तल, डॉ चक्रपाणि मित्तल, सीईओ एस. के. जैन, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. श्याम सोमानी, डिप्टी जीएम विजय रांका तथा प्रशासनिक एजीएम शाजी टी. आर. एवं सीनियर कॉमर्शियल मैनेजर अमित मित्तल ने सभी शुभचिंतकों, सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे अजमेर डेयरी के प्रगतिशील पशुपालकों के अधिवेशन के होंगे मुख्य अतिथि

जयपुर/अजमेर। 3 नवम्बर, 2025। राजस्थान के माननीय राज्यपाल, श्री हरिभाऊ किशनराव बागडे जी, ने अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (अजमेर डेयरी) के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। वह आगामी 14 नवम्बर, 2025 को पुष्कर, अजमेर में आयोजित होने वाले संघ की 34वीं वार्षिक आमसभा के खुले अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप … Read more

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की धर्मपत्नी श्रीमती इंद्रा देवी का देहावसान

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी श्रीमती इंद्रा देवी का देहान्त हो गया। उन्होंने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।  उनकी अंतिम यात्रा 4.11.2025 को उनके निवास स्थान 28, संत कवरराम कॉलोनी, रामनगर से प्रात: 11 बजे पुष्कर रोड स्थित ऋषि घाटी श्मशान पर जाएगी!

एल आई सी में हुआ सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

भारतीय जीवन बीमा निगम, मंडल कार्यालय अजमेर में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 से 2 नवम्बर 2025 तक मनाया गया “सतर्कता जागरूकता सप्ताह” बड़े ही हर्षौल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष का थीम था — “सतर्कता:हमारी साझा जिम्मेदारी ”। समारोह का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाना और कार्मिकों को ईमानदारी, पारदर्शिता, और जिम्मेदारी … Read more

श्री पुष्कर मेला-2025 : कार्यपालक मजिस्ट्रेट व सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर, 2 नवम्बर। श्री पुष्कर मेला-2025 के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा सहायक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। जिला मजिस्ट्रेट श्री लोक बन्धु ने बताया कि श्री पुष्कर मेला-2025 के दौरान पुष्कर सरोवर, ब्रह्मा मंदिर सहित सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट तथा … Read more

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ

 अजमेर, 2 नवम्बर। अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का जल संसाधन विभाग कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पुष्कर श्री सुरेश सिंह रावत ने जिला कलक्टर श्री लोक बंधु एवं पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान कृषि एवं उद्यान विभाग के डॉ के.पी. सिंह उपनिदेशक उद्यान … Read more

श्री पुष्कर मेला-2025 : ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं, महाआरती, बॉलीवुड नाइट सोमवार को

4 व 5 नवम्बर को भी विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन अजमेर, 2 नवम्बर। श्री पुष्कर मेला-2025 के अन्तर्गत सोमवार, 3 नवम्बर को अंतरपंचायत समिति ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ-साथ पुष्कर सरोवर घाट पर महाआरती, मेला मैदान मंच पर पुष्कर की आवाज स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियों के पश्चात रूप कुमार राठौड़-सोनाली राठौड़ द्वारा बॉलीवुड नाइट की प्रस्तुति होगी। पशुपालन विभाग के संयुक्त … Read more

error: Content is protected !!