पुष्कर में 87.70 प्रतिशत मतदान

अजमेर, 22 नवम्बर।  पुष्कर नगर पालिक के 20 वार्डों के आज सम्पन्न मतदान में 87.70 प्रतिशत मतदान हुआ। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम श्री संजय माथुर के अनुसार सर्वाधिक 92.07 मतदान वार्ड नम्बर 18 में तथा सबसे कम 79.02 प्रतिशत मतदान वार्ड नम्बर 10 में हुआ।

सजे धजे ऊंट पर सवार होकर मतदान केन्द्र पर पहुंचे अशोक टांक

अजमेर, 22 नवम्बर।  प्रसिद्ध ऊंट श्रृंगारक अशोक टांक आज अपना मतदान करने के लिए पुष्कर नगर पालिका के मतदान केन्द्र संख्या 16 पर स्वयं सज धज कर अपने सजे धजे ऊंट पर सवार होकर पहंुचे। वे राजस्थानी के साथ-साथ अन्य वेशभूषा पहने हुए थे जो मतदान केन्द्र पर आकर्षण का केन्द्र लग रहे थे।

संस्कृति द् स्कूल : हरक्यूलिस हाउस ने जीती ट्रॉफी

अजमेर / दिनांक 17 नवम्बर से संस्कृति द् स्कूल में खेल प्रांगण में चल रही वार्षिक प्रतियोगिता में क्रमषः हरक्यूलिस, पैगेसिस, ऑरायन तथा सिग्निस हउस के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाते हुए बेहतरीन प्रदर्षन किया। कार्यक्रम की शुरूआत चारो सदनों के सधे कदमों से मार्चपास्ट के द्वारा हुआ। तत्पष्चात विद्यालय के लॉनटेनिस, राइफल … Read more

‘‘क्लीन-ग्रीन-यूनिक अजमेर’’ का सातवां चरण 23 को

अजमेर। द सोसायटी ऑफ यूनिक अजमेर के द्वारा स्वच्छ अभियान के तहत सातवां चरण कल 23 नवम्बर को चलाया जायेगा। सोसायटी अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने बताया कि संस्था का ‘‘क्लीन-ग्रीन-यूनिक अजमेर’’ का सातवंा चरण रविवार 23 नवम्बर को सुबह 09 बजे राजा साईकिल चौराहें को स्वच्छ, सुन्दर व रंग रोशन कर निखारा जायेगा। यूनिक सचिव … Read more

ब्यावर व पुष्कर में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न

अजमेर। अजमेर जिले की ब्यावर नगर परिषद व पुष्कर नगर पालिका के आज सम्पन्न चुनाव मतदान सांयकाल 6 बजे तक शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हो गया। ब्यावर नगर परिषद के रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम श्री भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि यहां के 45 वार्डों के लिए आज प्रात: 7 बजे मतदान प्रारम्भ हुआ और … Read more

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत डेवाईज प्लान तैयार

चयनित 16 ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता का जन आंदोलन अजमेर। निर्मल भारत अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन योजना में जिले की चयनित 16 ग्राम पंचायतों को शौच मुक्त बनाने के लिए जिला कलक्टर डा. आरूषी मलिक ने निर्देशानुसार ग्रामीणों की जागरूकता करने के लिए 24 नवम्बर से 29 नवम्बर तक एक सप्ताह का … Read more

सरसों में जडग़लन से किसान परेशान

छह गांवों के किसानों में रोष, केन्द्रीय मंत्री जाट को भेजा ज्ञापन -मनोज सारस्वत- कचौलिया। क्षेत्र में सरसों की फसल में जडगलन रोग से किसानों की चिंता ओर बढ गई है। रोग से सरसों की फसल खराब हो रही है। इधर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुध नहीं लेने को लेकर किसान परेशान है। मामले को लेकर … Read more

मतदाताओं ने उत्साह व उमंग के साथ किया मतदान

अजमेर। निकाय चुनाव-2014 के तहत ब्यावर नगरपरिषद के 45 वार्डो के लिए आज मतदाताओं ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर मतदान किया। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी कतारें नजर आई, मतदान केन्द्रों पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा की गई माकूल व्यवस्थाओं व … Read more

कला के समन्दर में उतरे विषेष बच्चे

लेक कला संस्थान में कलाकारों ने तराषा होनहार बच्चों को, अवसर था संस्था द्वारा आयोजित कला मेले का। ‘‘ब्लूमिंग बड’’ सामूहिक कला प्रदर्षनी में शनिवार प्रातः विषेष बच्चों के लिए कला मेले का आयोजन किया गया। मेले में मीनू विकास केन्द्र एवम शुभदा स्कूल के 70 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। नन्हें कलाकारों का … Read more

श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ को लेकर महिलाओ में जबरदस्त उत्साह

-सुरेन्द्र जोशी- केकड़ी। विधायक शत्रुघ्र गौतम द्वारा आगामी 24 से 30 नवम्‍बर तक जयपुर रोड़ स्थित कृषि उपज मण्डी प्रांगण में ध्यान योगी महर्षि उत्‍तम स्वामी जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ की तैयारियो को लेकर गुरूवार को पंचायत समिति में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी आवश्यक तैयारियो … Read more

स्वच्छ भारत अभियान में अजयमेरु प्रेस क्लब के सदस्य

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान में आज सुभाष उद्यान अजमेर में स्वच्छता अभियान कार्य क्रम में भाग लेते अजयमेरु प्रेस क्लब के सदस्य

error: Content is protected !!