अश्विनी वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा, तकनीकी और रखरखाव संबंधी कमियों के सुधार के निर्देश दिए

निम्न गुणवत्ता वाली आपूर्ति और जानबूझकर की गई लापरवाही पर सख्त कार्रवाई केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में एक विस्तृत सुरक्षा समीक्षा बैठक की। बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के सदस्य, जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, महानिदेशक (DGs) एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRMs) उपस्थित … Read more

जोंस गंज रेल फाटक आंशिक बंद रहेगा

अजमेर–आदर्शनगर के मध्य समपार फाटक (संख्या 01/एसपीएल) 5 व 6 सितंबर को सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा अजमेर–आदर्शनगर रेल खंड के मध्य किमी 2/3–4 पर स्थित जोन्सगंज एवं कैरिज वर्कशॉप के बीच समपार संख्या 01/एसपीएल पर रेल पैनल डालने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते दिनांक 05 सितंबर 2026 और 06 सितंबर 2026 … Read more

नगरीय निकाय चुनाव के बाद विजय जुलूस पर प्रतिबंध

जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी अजमेर, 4 सितम्बर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले में नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 की प्रक्रिया जारी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही नगरीय निकाय क्षेत्रों में वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। चुनाव के बाद विजय जुलूस नहीं निकाले जा सकेंगे … Read more

बच्चों की मुस्कान में दिखा कान्हा का उत्सव, नवपंख संस्था ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई जन्माष्टमी

अजमेर, 4 सितंबर 2026। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नवपंख संस्था की ओर से जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के साथ जन्माष्टमी का विशेष आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और उन्हें फल-फ्रूट्स वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों … Read more

दौड़ीं बेटियाँ, बढ़ाया आत्मविश्वास: श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय में पाँच किलोमीटर मैराथन

ब्यावर। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित श्री वर्द्धमान कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में पाँच किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह, उमंग एवं … Read more

राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने मनाया 39 वां रजिस्ट्रेशन दिवस

दिव्यांगो को आर्थिक सहायता देकर अजमेर, 3 सितम्बर 2026 राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास में रजिस्ट्रेशन दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था सचिव एवं मुख्य कार्यकारी क्षमा आर. कौशिक, निदेशक राकेश कुमार कौशिक, संयुक्त निदेशक अनुराग सक्सेना, उपनिदेशक तरुण शर्मा, उपनिदेशक डॉ. भगवान सहाय शर्मा, उपनिदेशक नानूलाल प्रजापति सहित संस्था … Read more

*राधा-कृष्ण की मनमोहक छटा से सजा वर्द्धमान स्कूल, हर्षोल्लास से मनी श्री कृष्ण जन्माष्टमी*

ब्यावर। श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, भक्तिभाव एवं सांस्कृतिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों, आकर्षक सजावट एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वर्द्धमान रूट्स की प्रधानाचार्या श्वेता नाहर रहीं। कार्यक्रम … Read more

फेनेस्टा ने कोटा में अपना एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्लांट शुरू किया

कोटा, सितंबर 2026: भारत के नंबर 1 विंडो एवं डोर ब्राण्ड फेनेस्टा ने राजस्थान के कोटा में अपना एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्लांट की शुरूआत के साथ एल्युमीनियमएक्सट्रूज़न के कारोबार में कदम रखा है। इससे कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता मजबूत होंगी। यह निवेश इन-हाउस एक्सट्रूज़न क्षमता के साथ फेनेस्टा के एल्युमीनियम विंडो और फॉसेड बिज़नेस को मजबूत बनाएगा। इससे कंपनी अपनी ज़रूरतों कोबेहतर तरीके से पूरा कर पाएगी और बाहरी सप्लायर्स पर निर्भरता कम होगी। साथ ही, इससे नए एल्युमीनियम सिस्टम को तेज़ी से विकसित करने में भीमदद मिलेगी। फेनेस्टा की अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के अलावा, यह प्लांट ओईएम एवं एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न का इस्तेमाल करने वाले अन्य ग्राहकों की ज़रूरतों कोभी पूरा करेगा, जिससे कंपनी के लिए एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न एक नया बिज़नेस वर्टिकल बन जाएगा। इस विकास पर टिप्पणी करते हुए, फेनेस्टा के बिज़नेस हैड श्री साकेत जैन ने कहा, “फेनेस्टा ने हमेशा से ऐसी क्षमताओं के विकास में निवेश किया है जोहमें फेनेस्ट्रेशन इंडस्ट्री की बदलती ज़रूरतों का अनुमान लगाने और अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती हैं। एल्युमीनियम हमारे लिएएक महत्वपूर्ण और तेज़ी से विकसित होने वाला सेगमेंट है, जहां विंडो, फॉसेड और अन्य एप्लीकेशन्स में ढेरों संभावनाएं हैं। ऐसे में एल्युमीनियम एक्सट्रूज़नप्लांट की शुरुआत हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे हम मूल्य श्रृंखला पर बेहतर नियन्त्रण बना सकेंगे और साथ ही इनोवेशन, पैमाना बढ़ानेऔर मार्केट की ज़रूरतों को पूरा करने की हमारी क्षमता भी बढे़गी। इस इंटीग्रेटेड क्षमता के साथ, हम एल्युमीनियम के क्षेत्र में अपने विकास को गति प्रदानकरने और अपने मौजूदा कारोबार से परे नए अवसर उत्पन्न करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।” फेनेस्टा यूपीवीसी तथा एल्युमीनियम विंडो एवं डोर के क्षेत्र में सबसे बड़ा ब्रांड है। देश भर में कंपनी का 400 से अधिक डीलरों का मज़बूत नेटवर्क है औरनेपाल, भूटान, मालदीव, श्रीलंका, घाना और केन्या में इसकी अंतर्राष्ट्रीय मौजूदगी बढ़ रही है। इनोवेशन, गुणवत्ता और स्थायित्व पर लगातार ध्यान देते हुए, फेनेस्टा सभी मार्केट्स में फेनेस्ट्रेशन के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।.

मोबाइल को हैकिंग और बॉटनेट मालवेयर से बचाने के लिए सावधानी जरूरी

अजमेर पुलिस अधीक्षक ने ई इस्केन सीईआरटी-इन बोट रिमूवल एप इस्तेमाल करने की दी सलाह अजमेर, 3 सितम्बर। साइबर अपराधियों द्वारा फिशिंग लिंक के जरिए मोबाइल फोन, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों में बॉटनेट मालवेयर संक्रमित कर निजी एवं बैंकिंग जानकारी चोरी करने के मामलों को देखते हुए अजमेर पुलिस ने आमजन को सतर्क रहने … Read more

सीएमएचओ कार्यालय अजमेर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अजमेर, 3 सितम्बर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अजमेर उत्तर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम की गरिमा अग्रवाल एवं ऋतु चौहान द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आमजन को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अजमेर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम … Read more

नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे शुक्रवार को

अजमेर, 3 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव- 2026 के अन्तर्गत जिले के 315 शहरी वार्डों के निर्वाचन के लिए शुक्रवार 4 सितम्बर को अभ्यर्थियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिले के नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत … Read more

error: Content is protected !!