जम्मू-कश्मीर का दल 23 जुलाई को आएगा

अजमेर। भारतीय सेना के सद्भावना अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों का दल 23 व 24 जुलाई को अजमेर आएगा। विद्यार्थियों का दल सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की जियारत तथा जैन तीर्थ नारेली का भ्रमण करेगा। दल में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों के 23 विद्यार्थी शामिल होंगे।

राजस्व अधिकारियों की बैठक 23 जुलाई को

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में कल 23 जुलाई को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।

संसदीय सचिव कुमावत का कार्यक्राम

अजमेर। संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत कल 20 जुलाई को प्रात: 11 बजे मसूदा पंचायत समिति के विभिन्न भागों का दौरा करेंगे तथा 21 जुलाई को बांदनवाडा में जनसुनवाई करेंगे। 22 जुलाई को दोपहर साढे 12 बजे जूनिया पहुंचेंगे। इसी प्रकार श्री कुमावत 23 जुलाई को प्रात: 11 बजे से भिनाय एवं 24 जुलाई को … Read more

सलेमाबाद में रोजगार पंजीयन शिविर 22 जुलाई को

अजमेर। रोजगार कार्यालय द्वारा आगामी 22 जुलाई को किशनगढ़ तहसील के सलेमाबाद ग्राम पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय पंजीयन शिविर आयोजित किया जायेगा। इसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं का पंजीयन, नवीनीकरण, व्यावसायिक मार्गदर्शन आदि किया जायेगा। राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना तथा अक्षत कौशल योजना की जानकारी के साथ-साथ राजस्थान कौशल एवं आजीविका मिशन के अंतर्गत … Read more

गुरू पूर्णिमा पर 22 जुलाई को रेलवे बिसिट में कार्यक्रम

अजमेर। श्री केशवपीठ संस्थान द्वारा गुरू श्रीनाथ बाबा के आर्शीवाद से आगामी 22 जुलाई को कचहरी रोड़ स्थित रेलवे बिसिट में गुरू पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. श्री नवीन शंकर जौहरी, गुरूजी के सान्निध्य में प्रात: 10 बजे आयोजित इस महोत्सव में सम्पूर्ण राजस्थान के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त आसाम, … Read more

राजस्व अधिकारियों की बैठक 23 जुलाई को

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आगामी 23 जुलाई को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। कल 20 जुलाई को आयोजित होने वाली यह बैठक निरस्त कर दी गई है। भूमिहीन स्कूलों को भूमि आवंटन करने संबंध में बैठक निरस्त अजमेर। जिला … Read more

जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण कार्य के संबंध में बैठक 22 जुलाई को

अजमेर। जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन कार्य में समन्वय एवं सुधार हेतु गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक 22 जुलाई को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित होगी।

युवा मतदाता जागरूकता मोटर साईकिल रैली

अजमेर। युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कल 20 जुलाई को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट से युवा मतदाता जागरूकता मोटर साईकिल रैली प्रारम्भ होगी, जिसे जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला प्रशासन एवं नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित यह रैली कलेक्ट्रेट से सावित्री … Read more

देवदर्शन के लिए वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह

अजमेर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा की अनुपालना में अजमेर संभाग के 1865 वरिष्ठ नागरिक अगस्त माह में विभिन्न चार तीर्थ स्थलों की नि:शुल्क यात्रा कर देवदर्शन करेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों में काफी उत्साह है। तीर्थ यात्रा के नोडल देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गिरीश बच्चानी ने बताया … Read more

स्तन कैंसर पर वैज्ञानिक संगोष्ठी : विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे

अजमेर। इंडियन मेनोपॉस सोसायटी की अजमेर ईकाई द्वारा कल शनिवार को स्तन कैंसर पर वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित की गई है जिसमें महावीर कैंसर हॉस्पीटल व अनुसंधान केन्द्र जयपुर के कैंसर रोग विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देंगे। सोसायटी की अजमेर सचिव डॉ. निर्मल गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कल 20 जुलाई को सायं साढे … Read more

समपार फाटकों को अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के लिए बैठक

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टे्रट सभागार में रेलवे समपार फाटकों के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान श्री गालरिया ने भिनाय, पीसांगन, मसूदा, नसीराबाद के उपखंड अधिकारियों, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से रेलवे समपार फाटकों के निर्माण … Read more

error: Content is protected !!