8 मई को आयोजित होने वाले शिविर

अजमेर। अजमेर जिले में जल रहे पेंशन महाअभियान के तहत 8 मई को ग्राम देवता, नाईकला, कोटड़ी व नौसर, मोइनेडा व पीपलाज, टांकावास व कालेड़ा कंवरजी, डबरेला व शेरगढ़ तथा राजगढ़ व राजोसी में पेंशन महाअभियान शिविर आयोजित होंगे।

9 मई को उपखंड स्तरीय बैठक

अजमेर। सोनोग्राफी केन्द्रों के नवीनीकरण एवं नवीन केन्द्रों की स्वीकृति के संबंध में उपखंड स्तरीय बैठक 9 मई को प्रातः 11 बजे उपखंड कार्यालय में होगी ।

उर्स की व्यवस्थाओं की समीक्षात्मक बैठक 8 मई को

अजमेर। ख्वाजा साहब का 801 वां उर्स की व्यवस्थाओं की समीक्षात्मक बैठक 8 मई को सायं 6 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गेस्ट हाउस दरगाह में होगी ।

प्रशासनिक कैम्प मोती कटला में 24 घंटे कर्मचारी तैनात

अजमेर । जिला मजिस्ट्रेट ने ख्वाजा साहब के 801 वें सालाना उर्स में स्थापित किये जा रहे प्रशासनिक कैम्प मोतीकटला में तीन पारियों में कर्मचारियों की नियुक्ति की है जो 11 से 20 मई तक उर्स मेला मजिस्ट्रेट के समक्ष ड्यूटी देंगे ।

देहली गेट के अंदर चादर के जुलूस की अनुमति नहीं

अजमेर । जिला मजिस्ट्रेट श्री वैभव गालरिया ने 801 वें सालाना उर्स में भाग लेने वाले ज़ायरीन की सुविधा के लिए देहली गेट से दरगाह तक चादर के जुलूस जिसमें ढ़ोल, ताशा आदि हो की अनुमति नहीं देने को कहा है । उन्होंने बताया कि बैंड, ढ़ोल, ताशे, आदि के कारण रास्ते में जाम लग … Read more

विश्राम स्थलियों पर नियंत्राण कक्ष के नम्बर

अजमेर। उर्स में ज़ायरीन के ठहरने के लिए स्थापित की जा रही कायड़ व ट्रांसपोर्ट नगर विश्राम स्थली पर नगर सुधार न्यास द्वारा खोले जाने वाले नियंत्राण कक्ष के लिए बीएसएनएल के दूरभाष नम्बर आवंटित किये गये हैं । ट्रांसपोर्ट नगर विश्राम स्थली के नम्बर 0145-2680125 है तथा कायड़ विश्राम स्थली के दूरभाष नम्बर 0145-2300126 … Read more

लोक सेवा आयोग की चारदीवारी के पास से धारा 144

अजमेर। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की बाहरी चारदीवारी के सौ मीटर परिधी क्षेत्र की सीमाओं के अंदर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर अनेक प्रतिबंध लगाये हैं। प्रतिबंधित क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठे होकर किसी भी प्रकार का जमाव, धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी आदि नहीं कर … Read more

7 मई को पेंशन महाअभियान शिविर

अजमेर। अजमेर जिले में चल रहे पेंशन महाअभियान के तहत 7 मई को ग्राम कानाखेड़ा, खरवा, कालेड़ा कृष्णगोपाल, धूंधरी, दिलवाड़ा, लोहरवाड़ा, रामपुरा डाबला, बुधवाड़ा तथा नगर परिषद ब्यावर व नगर परिषद किशनगढ़ के 26 से 30 वार्ड में शिविर आयोजित होंगे।

शासन सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया

अजमेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने एक परिपत्रा जारी कर कहा है कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीती है जिसे रोकना हमारा वैधानिक दायित्व ही नहीं नैतिक कर्तव्य भी है। बाल विवाह के कारण केवल बाल वर-वधू का ही नहीं अपितु आगामी पीढ़ियों का भी विकास अवरूद्ध हो जाता है … Read more

12 मई को भगवान परशुराम जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अजमेर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आगामी 12 मई को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये हैं । राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पूर्णप्रकाश गौड़ के अनुसार 12 मई को प्रातः साढ़े आठ बजे से बिखरे बालाजी मंदिर रामगंज से वाहन रैली आयोजित की गई है जिसका शुभारंभ निम्बार्क पीठ के युवाचार्य श्यामशरण देव जी महाराज … Read more

error: Content is protected !!