शिविर में भूतपूर्व सैनिकों की सुरक्षाकर्मी के पद पर भर्ती
24 जनवरी को अरबन हाट में आयोजित होने वाले रोजगार सहायता शिविर में सुरक्षाकर्मी पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जायेगी। इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने कागज़ात लेकर शिविर में उपस्थित हों।
24 जनवरी को अरबन हाट में आयोजित होने वाले रोजगार सहायता शिविर में सुरक्षाकर्मी पदों के लिए भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती की जायेगी। इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपने कागज़ात लेकर शिविर में उपस्थित हों।
अजमेर । बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 24 जनवरी को जिला प्रशासन के सहयोग से उपक्षेत्राीय कार्यालय एवं स्टार इंफोटेक कॉलेज अजमेर द्वारा अरबन हाट वैशाली नगर में रोजगार सहायता शिविर आयोजित होगा। सहायक निदेशक श्रीमती मीना शर्मा के अनुसार शिविर में निजी क्षेत्रा के नियोजकों श्री सीमेंट, मित्तल हास्पिटल, लघु उद्योग … Read more
अजमेर । संभागीय आयुक्त अजमेर श्रीमती किरण सोनी गुप्ता को कल 23 जनवरी को उप सभापति हॉल थान्स टी ट्यूशन क्लब नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्नत भारत सेवा अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रीय पत्राकारों के संगठन का सर्वश्रेष्ठ उन्नत भारत सेवा अवार्ड 2010 में प्रारंभ किया गया। अजमेर संभागीय आयुक्त से पूर्व … Read more
अजमेर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को जिले की ग्राम पंचायत नारेली, दांतड़ा, काबरा, जाजोता, भोगादीत, किराप तथा टांटोटी में आयोजित शिविरों में 367 काश्तकारों के नामांतरणकरण खोले गये और 12 काश्तकारों को खातेदारी के अधिकार दिये गये। 155 कृषकों को राजस्व रेकार्ड की प्रति मौके पर उपलब्ध कराई गई और 212 … Read more
अजमेर । प्रशासन गांवों के संग अभियान में कल 23 जनवरी को श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नरवर, पीसांगन की भवानीखेड़ा, जवाजा की देलवाड़ा, मसूदा की मोयणा, अंराई की खीरिया तथा भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत राममालिया में शिविर लगाये जायेंगे।
अजमेर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 जनवरी से आगामी 28 फरवरी तक जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किये जाने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविरों में 25 जनवरी को राजपत्रित अवकाश हो जाने एवं अपरिहार्य कारणों से ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है … Read more
अजमेर । राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूदा के छात्रों का 5 दिवसीय समाजोत्पादक सेवा शिविर उपभोक्ता भवन मसूदा में आयोजित हुआ। ग्रामीण उपभोक्ता संस्थान के सचिव जसवंत सिंह रावत ने विद्यार्थियों को उपभोक्ता संरक्षण कानूनों का उपयोग ठगी से बचने के लिए करने का संदेश दिया और निःशुल्क हेल्प लाइन के बारे में बताया। छात्रों … Read more
अजमेर । महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित एवं घरेलू हिंसा महिला संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा के लिए 28 जनवरी को सायंकाल 4 बजे कलेक्टेट के सभागार में अधिकारियों की बैठक होगी।
अजमेर । मध्यप्रदेश के निर्वाचन आयुक्त डॉ. अजीत रायज़ादा 27 जनवरी को प्रातः 10 बजे अजमेर पहुंचेंगे। दरगाह की ज़ियारत व दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर इसी दिन सायंकाल तक जयपुर लौटेंगे।
अजमेर । केन्द्रीय खनन सचिव श्री आर.एच. ख्वाजा 22 जनवरी को रात्रि तक अजमेर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम कर 23 जनवरी को अपरान्ह पश्चात् दिल्ली जाएंगे।
अजमेर । केन्द्रीय बाल श्रम सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह 24 जनवरी को प्रातः 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में बाल श्रम कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य विषयों पर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे और राष्ट्रीय बाल श्रमिक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। दोपहर 1.30 बजे स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक … Read more