लावारिस वस्तु या ब्रीफ केस को नहीं छुएं

अजमेर। गणतंत्र दिवस पर आम नागरिकों से अपेक्षा की गई की वे किसी भी लावारिस वस्तु या ब्रीफ केस को नहीं छुएं। यदि ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के बारे में जानकारी हो तो निकटतम पुलिस थाने या पुलिस नियंत्रण कक्ष दूरभाष नं. 0145-2629166, 100 या 1090 पर सूचित करें।

गणतंत्र दिवस पर पुरस्कृत करने के लिए प्रस्ताव मांगे

अजमेर। कलेक्टे्रट की सामान्य शाखा द्वारा आगामी 26 जनवरी को पटेल स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में जिले की शिक्षण संस्थाओं एवं कार्यालयों के प्रतिभावान अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत करने के लिए 20 जनवरी तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। इसके बाद प्राप्त प्रस्तावों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

ग्राम पंचायत खातोली में एक करोड़ के विकास कार्य हुए

अजमेर। किशनगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत खातोली के ग्राम खातोली, चीताखेड़ा, मोहनपुरा, रहीमपुरा, टोंकड़ा व काली डूंगरी में विगत चार वर्षों में 1 करोड़ 6 लाख 88 हजार रूपए की लागत के 32 विकास कार्य कराए गए हैं। इसके तहत ग्राम खातोली में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र, ट्यूबवैल पाइपलाईन, कम्प्यूटर लैब, अल्पसंख्यक बस्ती … Read more

स्टेनोग्राफर एवं कनिष्ठ लिपिक के आवेदन मांगे

अजमेर। अजमेर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में रिक्त अंग्रे$जी एवं हिन्दी स्टेनोग्राफर तथा कनिष्ठ लिपिक पद पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र मांगे गये हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखते हों आगामी      31 जनवरी तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते … Read more

प्रशासन गांवों के संग अभियान

अजमेर। प्रशासन गांवों के संग अभियान में 12 जनवरी को जवाजा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नाईकंला, केकड़ी की लसाडिय़ा, मसूदा के नंदवाड़ा, भिनाय के बडग़ांव तथा श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गगवाना व बिठूर में ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिविर लगाये जाएंगे। संसदीय सचिव श्री ब्रह्मदेव कुमावत कल मसूदा पंचायत … Read more

अजयमेरू सांस्कृतिक समारोह जवाहर रंगमंच पर

अजमेर। स्वामी विवेकानंद की सार्ध शती के उपलक्ष में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर एवं सुर श्रृंगार संस्था की ओर से 12 जनवरी सायंकाल 6.30 बजे जवाहर रंगमंच पर सांस्कृतिक संध्या के आयोजन से दो दिवसीय समारोह शुरू होगा। सचिव नवीन सोगानी ने बताया कि जवाहर रंगमंच पर कल सायंकाल 6.30 बजे अजमेर की नृत्यांग्ना … Read more

ग्रामीण युवा मंडल बूबानी को राज्य स्तरीय पुरस्कार

जिला युवा समन्वयक चौधरी धरमपाल सिंह ने बताया कि अजमेर जिले के ग्राम बूबानी के युवा मंडल का ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय चेतना उत्पन्न करने, जनकल्याणकारी योजनाओं में ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने, आत्मनिर्भर बनाने वाले कार्यक्रमों से जोडऩे आदि गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि … Read more

श्री मद् भागवत कथा सप्ताह 13 जनवरी से

अजमेर। भगवान बांके बिहारी महोत्सव के तहत आगामी 13 से 19 जनवरी दोपहर 1 बजे से सायंकाल 5 बजे तक ऊषा मंदिर शांतिपुरा विकासपुरी में श्री मद् भागवत  कथा सप्ताह मनाया जायेगा।आचार्य श्री रामकृष्ण महाराज के सानिध्य में आयोजित सप्ताह का शुभारंभ प्रात: 9 बजे कैलाशपुरी शिव मंदिर से मंगल कलश शोभा यात्रा से होगा।

संस्कार सीनियर सैकण्डरी का वार्षिकोत्सव 11 को

अजमेर। संस्कार सीनियर सैकण्डरी पब्लिक स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 11 जनवरी को सायंकाल 5.30 बजे नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत के मुख्य आतिथ्य और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त हनुमान सिंह भाटी की अध्यक्षता में जवाहर रंगमंच पर आयोजित होगा।

किशनगढ़ न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों की भर्ती

अजमेर। अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट संख्या 2 के न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 9 पद रिक्त हैं। इसमें 5 पद सामान्य, 2 अन्य पिछड़ा वर्ग व 1-1 पद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए हैं। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 22 जनवरी तक कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर … Read more

बिहार के परिवहन मंत्री अजमेर आएंगे

अजमेर। बिहार के सूचना एवं जन संपर्क व परिवहन मंत्री श्री वृशिण पटेल, 11 जनवरी को प्रात: 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। अपरान्ह 3 बजे दरगाह की जियारत कर जयपुर जाएंगे।

error: Content is protected !!