महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर अजमेर आयेंगे

अजमेर। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर श्री दिलीप वाल्से पाटिल 24 दिसंबर को प्रात: 8 बजे उदयपुर से रवाना होकर अजमेर पहुंचेंगे। अल्प विश्राम कर दोपहर 1 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अजमेर आयेंगे

अजमेर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री आर.डी. जावा 23 दिसम्बर को रात्रि 7 बजे अजमेर पहुंचेंगे। श्री जावा 24 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे राजकीय महाविद्यालय में आयोजित छात्र संघ शपथ ग्रहण एवं कार्यालय उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश 24 को ब्यावर आयेंगे

अजमेर। सर्वाेच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश श्री आर.सी.लाहोटी 24 दिसम्बर को प्रात: हरिद्वार मेल से ब्यावर पहुंचेंगे। रात्रि 9 बजे अजमेर आयेंगे और यहां टे्रन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

रतन-दुर्गा की पुण्य स्मृति में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

अजमेर। स्वर्गीय श्री रतन-दुर्गा की पुण्य स्मृति में विगत दो साल से प्रत्येक रविवार को शिव मंदिर रेम्बुल रोड क्रिश्चयन गंज में आयोजित होने वाला निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 23 दिसंबर को सायंकाल 4 से 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी विजय अग्रवाल ने बताया कि इस रविवार को सेवानिवृत वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक वी.के. … Read more

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यक्रम

अजमेर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री आर.डी. जावा आज रात्रि विश्राम चित्तौडग़ढ़ में कर कल 22 दिसंबर को प्रात: 11 बजे कपासन में आयोजित उर्स के मेले में भाग लेकर रात्रि 8 बजे उदयपुर पहुंचेंगे और 23 दिसंबर को विभिन्न समारोह में भाग लेंगे।

शिक्षा राज्यमंत्री भीलवाड़ा के दौरे पर

अजमेर। शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजे भीलवाड़ा कलेक्टे्रट के सभा भवन में बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लेंगी और सायंकाल 5 बजे चित्रकूट धाम नगरपरिषद परिसर में आयोजित उद्योग मेले का उद्घाटन कर रात्रि 8 बजे अजमेर लौटेंगी।

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 को

अजमेर। जिला रसद कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर 24 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे कलेक्टे्रट के सभागार में जनप्रतिनिधियों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी स्वयं सेवी संस्थाओं, औद्यौगिक व्यवसायियों प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। जिला रसद अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि ” उपभोक्ता एवं व्यापारियों … Read more

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 28 दिसंबर को प्रात: 11 बजे कलेक्टे्रट के सभाकक्ष में होगी। बैठक में विभिन्न 11 मामलों की सुनवाई कर निर्णय लिये जाएंगे।

ब्याजी माफी ऋण योजना की अवधि 31 मार्च तक बढ़ा दी

अजमेर। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव गुरू दयाल सिंह संधु ने आदेश जारी कर ब्याजी माफी ऋण योजना की अवधि आगामी 31 मार्च 2013 तक बढ़ा दी है। इसके तहत लाभान्वित व्यक्ति द्वारा समस्त ऋण चुकता करने पर ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम अजमेर आयेगी

अजमेर। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम अजमेर जिले में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए 24 दिसंबर से अजमेर जिले के 6 दिवसीय दौरे पर रहेगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.आर. मीना ने बताया कि टीम में निदेशक क्रियान्वयन सहयोग एवं अनुसंधान नई दिल्ली के अधिकारी 24 … Read more

मनरेगा लोकपाल प्रकोष्ठ शुरू

अजमेर। जिला परिषद अजमेर के कमरा नं. 212 में मनरेगा में स्थापित लोकपाल प्रकोष्ठ में शिकायतें प्राप्त होना शुरू हो गई हं। लोकपाल मनरेगा जिला परिषद सी.एस. चौहान ने बताया कि आज 3 शिकायत आवेदन पत्रों की जांच कर जवाजा के विकास अधिकारी को सात दिवस में रिपार्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। निर्धारित … Read more

error: Content is protected !!