आज भीलवाड़ा के वार्ड 22 में पहुंचे *बॉलीवुड सेलिब्रिटी गुलशन पांडे* । मौका था निर्दलीय प्रत्याशी अनुराधा झा के पक्ष में जनसंपर्क अभियान कर मांगा वोट और मंदिरों में की जीत की कामना। देर शाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी गुलशन पांडे ने टीम अनुराधा झा के साथ मिलकर किया रोड शो किया। सेक्टर 10, सेक्टर 11 ,12 सेक्टर7 ,सेक्टर 14 ,खेड़ी कॉलोनी, पटेल नगर, मानसरोवर झील, मीरा सर्कल क्षेत्र में आमजनों से मिलकर पक्ष में मतदान की अपील की। इस अवसर पर सेलिब्रिटी पांडे ने लोगों से मताधिकार प्रयोग करने की अपने कर्तव्य को निभाने की अपील की और आग्रह किया की हर व्यक्ति अपने मत अधिकार का प्रयोग जरूर करें।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों और पूर्वांचल समाज के लोगों में जबरदस्त रुझान और जोश देखने को मिला। सेलिब्रिटी गुलशन पांडे ने कहा कि जिस प्रकार एनजीओ के माध्यम से अनुराधा समाज सेवा कर रही है निश्चित तौर पर पार्षद बनने के बाद क्षेत्र के सभी समस्याओं को समाधान करने में सशक्त भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर पूर्वांचल जन चेतना समिति के संस्थापक अध्यक्ष रजनीश वर्मा भी मौजूद थे